फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cremation ground controversy over burning dead body and funeral in presence of officials

Firozabad: श्मशान की जमीन पर शव जलाने को लेकर विवाद, अधिकारियों की उपस्थिति में हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 15 Dec 2022 05:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 15 Dec 2022 05:46 PM IST
सार

एसडीएम जसराना पारसनाथ मौर्या ने बताया कि श्मशान  की जगह पर अंतिम संस्कार न होने देने का मामला संज्ञान में आने पर पुलिस एवं राजस्व टीम के साथ मौके पर जमीन की पैमाइश कराई गई है।

विज्ञापन
cremation ground controversy over burning dead body and funeral in presence of officials
funeral (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव नगला पर्दमन में एक अधेड़ के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जमीन की पैमाइश कराने के बाद अधेड़ का अंतिम संस्कार कराया गया। एसडीएम ने दोबारा कब्जा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

ये है मामला  

थाना जसराना के गांव नगला पर्दमन में राम खिलाड़ी (58) की मौत होने पर परिजन अभिलेखों में दर्ज श्मशान  की भूमि पर अंतिम संस्कार करने पहुंचे तो वहां पहले से काबिज लोगों ने विरोध कर दिया। इस दौरान गांव में विवाद होने लगा। अंतिम संस्कार को लेकर हो रहे विवाद की सूचना पर एसडीएम पारसनाथ मौर्या, सीओ अनिवेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार नितिन चौधरी, कोतवाल आजाद पाल सिंह राजस्व एवं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ दोनों पक्षों से विवाद के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: भाजपा विधायक के पेट्रोल पंप पर फायरिंग से फैली दहशत, पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन


ये बोले कब्जाधारक 

ग्रामीणों ने जहां श्मशान  की भूमि होने बात कही वहीं कब्जेदारों ने अपनी जमीन बताई। एसडीएम ने लेखपाल एवं कानूनगो की मदद से श्मशान  की जमीन की पैमाइश करा उसका सीमांकन कराया। जमीन की पैमाइश के बाद अंतिम संस्कार कराया गया। कब्जेदारों से जमीन से कब्जा हटाने को कहा। कब्जा न हटाने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। 

ये बोले अधिकारी 

एसडीएम जसराना पारसनाथ मौर्या ने बताया कि श्मशान  की जगह पर अंतिम संस्कार न होने देने का मामला संज्ञान में आने पर पुलिस एवं राजस्व टीम के साथ मौके पर जमीन की पैमाइश कराई गई है। श्मशान  की भूमि की पैमाइश करा सीमाओं का चिन्हाकंन कराया है। पैमाईश के बाद अंतिम संस्कार करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed