फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   crazy man in unrequited love called In Agra said there was bomb in hospital

UP: थप्पड़ मारने वाली मासूका के नाम का देखा अस्पताल...सिरफिरे ने उठाया खौफनाक कदम, आधी रात उड़ाई पुलिस की नींद

Tue, 13 Feb 2024 07:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 13 Feb 2024 07:32 PM IST
सार

इश्क का इजहार करने पर युवक को 20 वर्ष पहले नर्सिंग छात्रा ने थप्पड़ मार दिया था। अब उसने उसके नाम का हॉस्पिटल देखा तो पागल हो गया। सिरफिरे ने अस्पताल प्रशासन को फोन किया। कहा कि बम रख दिया है। इससे उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
crazy man in unrequited love called In Agra said there was bomb in hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एकतरफा प्यार में पागल सिरफिरे फोन करके हॉस्पिटल में बम होने की बात कह दी। उस समय अस्पताल में 500 से अधिक लोग मौजूद थे। अस्पताल प्रशासन ने सुना तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।    

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने रात में करीब छह घंटे सर्च अभियान चलाया। इस दौरान दहशत न फैले, इसके लिए टीम ने सभी को मॉकड्रिल की सूचना दी। बम न मिलने पर राहत की सांस ली। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। उसने टीम को बताया कि उसे पुष्पांजलि नाम से नफरत है। रेलवे स्टेशन के बाहर बोर्ड देखा तो नफरत में बम होने की सूचना दे दी।

विज्ञापन
Trending Videos

फोन पर बताया बम रखा है

देहली गेट स्थित पुष्पांजलि हास्पिटल के हेल्पलाइन नंबर पर शनिवार रात करीब 12 बजे एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि हॉस्पिटल में बम रखा है। कुछ ही देर में फटने वाला है। यह सुनकर प्रबंधन के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन

हॉस्पिटल में 500 से अधिक लोग थे

इस समय हॉस्पिटल में 100 से अधिक मरीज, 200 से अधिक तीमारदार और 100 से अधिक कर्मचारी सहित अन्य लोग मौजूद थे। सूचना पर गोपनीय तरीके से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सभी को मॉकड्रिल होने की जानकारी दी गई। इस बहाने छह घंटे तक बम निरोधक दस्ते ने छानबीन की। मगर, कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

अवसाद में था युवक

थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल में जांच के बाद कॉल करने वाले को तलाशा गया। नंबर अलीगढ़ के युवक का निकला। सोमवार को उसे हिरासत में ले लिया गया। वह अलीगढ़ रेलवे जंक्शन पर संविदा सफाई कर्मी है। वह शादीशुदा है। 

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वर्ष 2004 में एक नर्सिंग कॉलेज में सफाई कार्य करता था। कॉलेज में पुष्पांजलि नाम की एक छात्रा थी। वह छात्रा को पसंद करता था, एक दिन प्यार का इजहार कर दिया। छात्रा ने उसे खरीखोटी सुनाई। शिकायत कर पिटवा भी दिया। इससे वो इस नाम से ही नफरत करने लगा।

थाने में लगा रोने आरोपी

युवक ने पुलिस को बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर पुष्पांजलि हॉस्पिटल का बोर्ड लगा है। मोबाइल नंबर भी लिखा है। वह जब भी नाम पढ़ता, युवती को कोसने लगता। शनिवार को शराब पीने के बाद कॉल किया। फोन रिसीव होने पर हॉस्पिटल में बम रखे होने की बात कह दी। 

पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया

पुलिस ने युवक की पत्नी को भी थाने बुलाया। पत्नी अस्पताल के पर्चे साथ लाई थी। पुलिस को बताया कि पति अवसाद में है। कभी परिवारवालों की मौत तो कभी घर बेचने की खबर रिश्तेदारों को दे देता है। सभी परेशान हैं। थाने में वह अचानक रोने लगा। पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed