फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cow should be declared the mother of the nation, Panchgavya should be promoted, memorandum submitted to the President, Prime Minister and Chief Minister for cow protection.

Agra News: राष्ट्रमाता घोषित हो गाय, पंच गव्य को मिले बढ़ावा, गोरक्षा के लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Mon, 27 Apr 2026 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Cow should be declared the mother of the nation, Panchgavya should be promoted, memorandum submitted to the President, Prime Minister and Chief Minister for cow protection.
बाह/फतेहाबाद/किरावली/खेरागढ़। गोरक्षक दल एवं संत समाज ने सोमवार को तहसील मुख्यालयों पर पहुंच कर गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने, पंच गव्य को बढ़ावा देने की मांग करते हुए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

गाय को राष्ट्रमाता घोषित न किए जाने पर जुलाई में दूसरे चरण के आंदोलन का एलान किया गया है। बाह में ज्ञापन सौंपने से पहले जन जागरण रैली निकाली और तहसील मुख्यालय पहुंचे। योगाचार्य देवकीनंदन शर्मा ने पंच गव्य (गाय का दूध, दही, घी, गोबर, मूत्र) को बढ़ावा देने की मांग रखी। मौके पर गोरक्षक दल के जितेंद्र दैपुरिया, आचार्य लवकुश पाठक, भाजपा के जिलामंत्री सतेंद्र बरुआ, राधिकादास महाराज, मनीष शर्मा, गोपाल शर्मा, सोहित गर्ग, प्रदीप चौहान, सुशील शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन




खेरागढ़ में ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप जादौन, गंगा प्रसाद, विष्णु सिसोदिया, संदीप, अमरेश, मनीष, सतेंद्र पाराशर ,रामनरेश, अशोक, शुभम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद में भी एसडीएम स्वाति शर्मा को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर संत कमल भारतीय,शांति स्वरूप,बाबा पागलदास , आशीष आर्य सुशील शर्मा शेर सिंह,सोनू सेंगर आदि उपस्थित रहे।

किरावली में गोरक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार किरावली दीपंकर कुमार को ज्ञापन दिया। इससे पहले तहसील परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। मौके पर विहिप के जिला उपाध्यक्ष आरके इंदौलिया, कथावाचक विनोद महाराज, जितेंद्र रावत, अवधेश पंडित, मौनी बाबा मंदिर के महंत थानानंद महाराज, कृष्णवीर एडवोकेट, संतोष इंदौलिया, मनोज चौधरी जतिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed