फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cow shelters will now have paved roads and electricity connections, and contracts will be signed with farmers for green fodder. The Chairman of the Cow Service Commission has issued instructions for improvement.

Agra News: गोशालाओं को अब पक्की सड़क और बिजली कनेक्शन, हरे चारे के लिए किसानों से किया जाएगा अनुबंध, गोसेवा आयोग के अध्यक्ष ने सुधार के दिए निर्देश

Fri, 17 Apr 2026 02:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Cow shelters will now have paved roads and electricity connections, and contracts will be signed with farmers for green fodder. The Chairman of the Cow Service Commission has issued instructions for improvement.
आगरा। उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने गोशालाओं के संचालन में सुधार के लिए बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक की। उन्होंने गोशालाओं को पक्की सड़क और कृषि श्रेणी के बिजली कनेक्शन से जोड़ने का आदेश दिया। साथ ही, हरे चारे के उत्पादन के लिए किसानों के साथ अनुबंध करने की योजना समझाई।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने गोशाला संचालन में ग्राम प्रधानों और सचिवों की कार्यशैली पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में गो-आश्रय स्थलों के लिए गठित जिला स्तरीय अनुश्रवण और मूल्यांकन समिति की बैठक ली। उन्होंने बताया कि जिले के 17 गो-आश्रय स्थलों तक पहुंचने के लिए लगभग 20 किलोमीटर कच्चे मार्ग हैं। इन्हें लोक निर्माण विभाग और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग जल्द ही पक्का करेंगे।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट में कुछ गोशालाओं को स्वयं सहायता समूहों और किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को सौंपने का सुझाव भी दिया गया। इन चिह्नित गोशालाओं में बायोगैस संयंत्र, पक्के शेड और विद्युत कनेक्शन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। डीसी एनआरएलएम और उपनिदेशक कृषि के माध्यम से यह कार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन ग्रीन प्रोडक्ट बनाएं
अध्यक्ष ने मिशन ग्रीन प्रोडक्ट की कार्ययोजना बनाने पर भी जोर दिया। कहा कि किसानों के साथ अनुबंध कर हरा चारा बैंक स्थापित करें। उन्होंने घायल, बीमार और छुट्टा गोवंश की सूचना देने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी करने का निर्देश दिया। पेस्टिसाइड और रासायनिक खादों के प्रयोग को कम करने के लिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की कार्ययोजना बनाने के लिए कहा। यह भी कहा कि कृषि सखियों के माध्यम से प्राकृतिक खेती को लखपति दीदी योजना से जोड़ा जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी अरविंद एम बंगारी, एडीएम शुभांगी शुक्ला, पीडी रेनू कुमारी, उपनिदेशक कृषि मुकेश कुमार, डीसी मनरेगा रामायण सिंह यादव, डीसी एनआरएलएम राजन राय, सीवीओ डॉ. डीके पांडे सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed