फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cousin brothers die in road accident

Agra News: ग्वालियर-बरेली हाइवे पर सड़क हादसे में चचेेरे भाइयों की मौत

Tue, 25 Nov 2025 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Nov 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Cousin brothers die in road accident
फोटो4 मृतक अभय सफेद शर्ट में जानू नारंगी टी शर्ट
बेवर। थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक बाइक सवार चचेरे भाइयों की सड़क हादसे में मौत हो गई, दोनों किशनी क्षेत्र में एक पूर्व चेयरमैन के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। दोनों भाई एटा के गांव दादूपुर के रहने वाले थे। बेवर पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।जनपद एटा के थाना नयागांव क्षेत्र के गांव दादूपुर असगरपुर निवासी 25 वर्षीय अभय प्रताप अपने चचेरे भाई 25 वर्षीय गौरव उर्फ जानू के साथ रविवार को किशनी में पूर्व चेयरमैन सरला चौहान के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। देर रात को दोनों बाइक से बेवर-कुसमरा मार्ग होते हुए, वापस गांव दादूपुर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र में ग्वालियर-बरेली हाइवे पर गांव नगला केहरी के पास दोनों किसी वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में अभय प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गौरव को मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल से आगरा ले जाते समय रास्ते में गौरव ने भी दम तोड़ दिया। चचेरे भाइयों की मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। थाना पुलिस ने परिजन के आने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम कराया, परिजन ने बताया कि दोनों विवाहित थे और उनके एक-एक बच्चा भी है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हादसे के कारण की जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed