फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   court

हर कोर्ट में अलग होगा सुनवाई का समय

Sat, 16 May 2020 09:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
court
मैनपुरी। दीवानी की दोनों स्पेशल कोर्ट में 18 मई से सुबह सात बजे से सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई होगी। सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई का समय जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने तय कर दिया है। बदला हुआ समय 30 जून तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

कोरोना निवारण समिति के अध्यक्ष प्रभारी नजारत अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बताया जिला जज तेजप्रताप तिवारी सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक स्पेशल कोर्ट नंबर दो में सुनवाई करेंगे। अपर जिला जज प्रथम वंशबहादुर यादव सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक, स्पेशल जज ईसी एक्ट अशोक कुमार सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक पहले से तय मामलों की सुनवाई करेंगे। अपर जिला जज शक्ति सिंह ने बताया स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट अखिलेश गुप्ता सुबह नौ बजे से 9:30 बजे तक, स्पेशल जज एससी/एसटी एक्ट प्रदीप कुमार सुबह 10 बजे से 10:30 बजे तक, सीजेएम तरन्नुम खान सुबह 10 बजे से 11 बजे तक सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई करेंगी।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुने गए 26 मामले
मैनपुरी। दीवानी की दो स्पेशल कोर्ट में शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से 26 मामलों की सुनवाई की गई। स्पेशल कोर्ट में सामाजिक दूरी बनाने पर जोर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीसी के माध्यम से जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने आठ, स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट अखिलेश कुमार ने एक, अपर जिला जज प्रथम वंशबहादुर सिंह ने एक, स्पेशल जज गैंगेस्टर एक्ट मनमोहन सिंह ने तीन, स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट अखिलेश गुप्ता ने एक, स्पेशल जज एनडीपीएस पूनम ने दो मामलों में सुनवाई की। सीजेएम तरन्नुम खान ने सूचीबद्ध किए गए 10 मामलों की सुनवाई की।
न्यायालयों का समय बदला गया
मैनपुरी। दीवानी न्यायालयों में काम का समय बदल दिया गया है। जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने बताया कि 18 मई से 30 जून तक स्पेशल कोर्ट में सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक काम होगा। कोर्ट कार्यालय सुबह 6.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक खुलेंगे। यह निर्णय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के आवेदन पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है।

रिमांड का समय हुआ तय
मैनपुरी। स्पेशल कोर्ट में विचाराधीन बंदियों के रिमांड का समय तय कर दिया गया है। जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने जेल अधीक्षक को भेजे पत्र में कहा है जेल में बंद विचाराधीन बंदियों के रिमांड पर सुनवाई दोपहर 12 बजे से एक बजे तक स्पेशल कोर्ट में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ही सामाजिक दूरी बनाकर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed