फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Couple hit by Lucknow Express while crossing railway track under gate in Kasganj

जल्दबाजी का अंजाम: फाटक के नीचे से पटरी पार कर रहे थे दंपती, ट्रेन से कट गई पत्नी की मौत; पति की हालत गंंभीर

Tue, 15 Sep 2026 09:52 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 15 Sep 2026 09:52 AM IST
सार

गंजडुंडवारा में गनेशपुर रेलवे फाटक के नीचे से पटरी पार कर रहा बुजुर्ग दंपती लखनऊ एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में 65 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका पैर कट गया।
 

विज्ञापन
Couple hit by Lucknow Express while crossing railway track under gate in Kasganj
मौके पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज के गंजडुंडवारा में एटा रोड के गनेशपुर रेलवे फाटक पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन की आवाज सुनने के बाद भी एक बुजुर्ग दंपती रेलवे फाटक के नीचे से होकर गुजरने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान कासगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार लखनऊ एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में दोनों आ गए।
विज्ञापन


हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया।
विज्ञापन


 मृतका की पहचान स्नेहलता (65) पत्नी रामवीर सिंह निवासी निबऊआ थाना सिढ़पुरा के रूप में हुई। वह पति रामवीर (70) के साथ दवा लेने मथुरा जा रही थीं। इसी दौरान गंजडुंडवारा के एटा  रोड स्थित गनेशपुर रेलवे फाटक के पास तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जबकि पति का पैर कट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, वहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed