{"_id":"64c2aa912c5751d4b30a5038","slug":"counterfeit-drug-business-1-26-lakh-drugs-seized-nine-samples-sent-for-testing-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली दवा का कारोबार: 1.26 लाख की दवाएं जब्त, नौ नमूने जांच के लिए भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली दवा का कारोबार: 1.26 लाख की दवाएं जब्त, नौ नमूने जांच के लिए भेजे
Fri, 28 Jul 2023 12:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:31 AM IST
सार
खेरिया मोड चौराहा से दवाओं से भरा बैग समेत हॉकर वसीम निवासी मंटोला को पकड़ा था। जांच में बैग में से 3,540 टैबलेट अल्प्राजोलम (नींद की गोली) और एंटीबायोटिक दवाएं मिली थीं। पूछने पर इसने बताया कि टेढ़ी बगिया स्थित सनबक्श फार्मेसी स्टोर पर कार्य करता है और वहीं से दवाएं ला रहा है।
विज्ञापन
नकली दवा(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
औषधि विभाग ने हॉकर और मेडिकल स्टोर पर नकली दवाओं की बिक्री का खेल पकड़ा है। हॉकर और मेडिकल स्टोर से 1.26 लाख रुपये की नकली दवाएं सीज की हैं। जांच के लिए 9 नमूने लैब भेजे गए हैं। हॉकर और मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया है।
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि बुधवार की शाम को खेरिया मोड चौराहा से दवाओं से भरा बैग समेत हॉकर वसीम निवासी मंटोला को पकड़ा था। जांच में बैग में से 3,540 टैबलेट अल्प्राजोलम (नींद की गोली) और एंटीबायोटिक दवाएं मिली थीं। पूछने पर इसने बताया कि टेढ़ी बगिया स्थित सनबक्श फार्मेसी स्टोर पर कार्य करता है और वहीं से दवाएं ला रहा है। उसे लेकर टीम मौके पर पहुंची तो ये बंद मिला।
बोर्ड पर लिखे संचालक सादिक के मोबाइल पर फोन किया तो उसने शहर से बाहर होने के कारण दुकान नहीं खोलने की बात कही। नकली दवा पकड़े जाने के मामले की जानकारी पर उसने अपने छोटे भाई को चाबी लेकर भेज दिया। स्टोर में हॉकर से मिली सभी तरह की दवाएं मिल गईं। हॉकर से इनकी खरीद का बिल मांगा तो उसने बिना बिल के खरीदने की बात कही। सादिक ने भी बिना बिल के बिक्री की जानकारी दी।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर का लाइसेंस था। यहां 28 हजार रुपये की 9 तरह की दवाएं सीज करते हुए जांच के लिए 4 नमूने लिए। हॉकर के बैग में 98 हजार रुपये की दवाएं थीं, इनको सीज करते हुए 5 नमूने लिए हैं। मेडिकल स्टोर सादिक और हॉकर वसीम के खिलाफ थाना एत्माद्दौला में मुकदमा दर्ज कराया है। जांच में पुष्टि होने पर अन्य धाराएं और बढ़ाई जाएंगी।