{"_id":"60d8b8ba8ebc3ebf0a74b99f","slug":"counseling-on-79-vacant-posts-of-basic-education-department-from-today-mainpuri-news-agr497569671","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा विभाग के 79 रिक्त पदों पर काउंसलिंग आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा विभाग के 79 रिक्त पदों पर काउंसलिंग आज से
विज्ञापन
मैनपुरी। 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले में रिक्त चल रहे 79 पदों को भरा जाएगा। शासन के निर्देश पर सोमवार और मंगलवार को काउंसलिंग कराई जाएगी। रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग ने इसको लेकर तैयारियां पूरी कर लीं। भर्ती प्रक्रिया की प्रतीक्षा सूची में शामिल आवेदक काउंसलिंग में शामिल होंगे।
69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत प्रदेश में रिक्त पदों पर प्रतीक्षा सूची में शामिल लोगों को नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्णय लिया गया है। शासन ने 28 और 29 जून को काउंसलिंग कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में भर्ती प्रक्रिया के तहत 79 पद रिक्त हैं। शासन के निर्देशानुसार विभाग ने भी काउंसलिंग की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीएसए ने 28 और 29 जून को काउंसलिंग कराए जाने का निर्णय लिया है। हालांकि विभाग की तरफ से रविवार की देर शाम तक कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ था। इसके बाद भी बीएसए ने सोशल मीडिया पर चल रही सूचनाओं के अनुसार काउंसलिंग की तैयारियां पूरी कर ली हैं। बीएसए ने बताया कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भोगांव पर 28 और 29 को काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। काउंसलिंग के लिए महिला और पुरुष दो टेबल लगाई गई हैं। 28 को जो लोग काउंसलिंग में नहीं पहुंचेंगे उन्हें 29 को काउंसलिंग के लिए मौका दिया जाएगा।
-----
सोशल मीडिया पर चल रही जानकारी के अनुसार काउंसलिंग की तैयारियां कर ली गई हैं। हालांकि अभी तक कोई विभागीय आदेश नहीं मिला है। देर रात तक आदेश मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विजय प्रताप सिंह बीएसए