{"_id":"65e21b4a318da19fdd0a198b","slug":"councilors-announced-boycott-of-the-board-meeting-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-111946-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सभासदों ने बोर्ड बैठक के बहिष्कार का किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सभासदों ने बोर्ड बैठक के बहिष्कार का किया एलान
Fri, 01 Mar 2024 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
गंजडुुंडवारा। वार्डों की समस्याओं का निदान न होने से सभासदों में आक्रोश है। शनिवार को होने वाली पालिका बोर्ड की बैठक का सभासदों ने बहिष्कार का एलान किया है। सभासदों ने पालिका के वरिष्ठ लिपिक श्रीकांत शर्मा को अपनी मांग के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
सभासदोंं का कहना है कि बोर्ड की बैठकों में पास होने वाले प्रस्तावों पर कार्य नहीं कराए जा रहे। धार्मिक स्थलोंं आसपास गंदगी रहती है। लाइट की भी कोई व्यवस्था नहीं है। बिजली के अभाव में रात दस बजे तक स्ट्रीट लाइटों को जेनेरेटर से चलाने के प्रस्ताव पास हो चुके हैं। भवन के स्वामियों की मृत्यु हो जाने पर नाम परिवर्तन के कार्य भी नहीं कराए जा रहे। इसके अलावा कई अन्य प्रस्तावों पर भी कार्य नहीं हो रहा। ऐसे में बोर्ड की बैठक का कोई औचित्य नहीं हैं। इसलिए सभासदों ने 2 मार्च 2024 कोर दोपहर 3:00 बजे होने वाली बोर्ड मीटिंग को 11 सभासदों ने बहिष्कार का निर्णय लिया है।ज्ञापन सौंपने वालों में सभासद मनोज कुमार , अलकमा , शहादत 5,अब्दुल कादिर, तारिक महमूद मंसूरी ललित वर्मा , रवि शाक्य, आले इमरान गौरव कुमार, सीमा, नासिरा बेगम आदि मौजूद रहे।