फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Councilor's husband Bunty Yadav narrowly escaped best friend tried to run him over with a car

दोस्त से दुश्मनी: पार्षद के पति बंटी यादव बाल-बाल बचे, जिगरी यार ने कार से कुचलने का किया प्रयास

Sat, 08 Apr 2023 08:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 08:56 AM IST
सार

वार्ड 35 की पार्षद के पति बंटी यादव को कार से कुचलने का प्रयास किया गया।  जुए के अड्डे पर उनका अपने ही दोस्त श्रीकांत से विवाद हो गया था।

 

विज्ञापन
Councilor's husband Bunty Yadav narrowly escaped best friend tried to run him over with a car
क्षतिग्रस्त बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर स्थित साउथ रेलवे काॅलोनी में शुक्रवार दोपहर हिस्ट्रीशीटर बंटी यादव को स्कार्पियो कार से कुचलने की कोशिश की गई। आरोप है कि दोस्त से दुश्मन बने श्रीकांत यादव ने हमला किया। हिस्ट्रीशीटर की बाइक कार के पहियों के नीचे आ गई। लोगों के जुटने पर आरोपी कार छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बंटी यादव मुस्तफा क्वार्टर स्थित नगला काछियान का है। वह थाना सदर का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर जानलेवा हमला, हत्या और अपहरण के मुकदमे हैं। बंटी की पत्नी अनीता यादव वार्ड 35 से निवर्तमान पार्षद हैं। शुक्रवार दोपहर दो बजे बंटी यादव बाइक से जा रहा था।
विज्ञापन


परिजन का आरोप है कि उनके मोहल्ले का ही श्रीकांत यादव अपने साथियों के साथ स्कार्पियो से आया। बाइक में टक्कर मार दी। कार से कुचलने का प्रयास किया। बाइक पहियों के नीचे आ गई। बंटी घायल हो गया। लोगों के जुटने पर श्रीकांत सहित अन्य कार छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि बंटी यादव थाने का हिस्ट्रीशीटर हैं। बंटी और श्रीकांत यादव पूर्व में जेल जा चुके हैं। जमानत पर बाहर हैं। मामले में तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। स्कार्पियो को जब्त किया गया है। उसमें से डंडे बरामद हुए हैं। घटना के पीछे जुए के अड्डे पर हुआ विवाद बताया जा रहा है।
दोस्ती दुश्मनी में बदली

बताया गया है कि बंटी यादव और श्रीकांत यादव पहले दोस्त थे। दोनों के बीच चौथ वसूली ने विवाद खड़ा करा दिया। फायरिंग तक हो चुकी है। कई बार विवाद हो चुका है। दोस्ती दुश्मनी में बदल गई थी। दोनों बदमाश हरेंद्र राणा से भी जुड़े बताए गए हैं। पुलिस की जांच में पता चला कि कुछ दिन पहले जुए के अड्डे पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। एलान देकर चले गए थे। इसी विवाद में हत्या की कोशिश का आरोप है।


ये भी पढ़ें - Agra Fire News: जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, फटे केमिकल भरे ड्रम; तेज धमाकों से फैली दहशत

एटीएम से रुपये निकालने थे

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय बंटी के साथ उसका साथी मोहित भी था। वह एटीएम से रुपये निकालने जा रहे थे। मोहित ने पुलिस को बताया कि स्कार्पियो सामने से आई। टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया। वह दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप लगाया कि श्रीकांत जुआ कराता है। पिछले दिनों पुलिस ने जुआ पकड़ा था। श्रीकांत को शक है कि मुखबिरी उन्होंने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed