{"_id":"5e8988a98ebc3e6fd63f4e54","slug":"coronavirus-update-policemen-will-wear-personal-protective-equipment-kit-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: संक्रमण से बचाव को पुलिसकर्मी पहनेंगे 'सुरक्षा कवच', विभाग ने खरीदीं 250 किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: संक्रमण से बचाव को पुलिसकर्मी पहनेंगे 'सुरक्षा कवच', विभाग ने खरीदीं 250 किट
Sun, 05 Apr 2020 12:58 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 05 Apr 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ के साथ पुलिसकर्मियों को है। डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ किट पहनने के बाद ही संक्रमित मरीज के पास जाते हैं।
ऐसे में पुलिसकर्मियों को सुरक्षित करने के लिए 250 पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट किट मंगवाई गई हैं। यह किट प्रत्येक थाने की पुलिस को वितरित की जाएगी।
आगरा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुलिस ने कई इलाकों को सील भी कर दिया है। यहां पर बैरियर लगाए गए हैं। जिन इलाकों से पुलिस के पास सूचना आती है, उन इलाकों में मेडिकल टीम के साथ पुलिस भी होती है।

एक किट की कीमत करीब 450 रुपये
मेडिकल स्टाफ किट पहनकर आता है। मगर, पुलिस के पास किट नहीं होती है। इसको देखते हुए पुलिस विभाग ने अपने स्तर पर 250 किट खरीदी हैं। इन्हें कोरोना संक्रमित मरीजों के क्षेत्र वाले थानों की पुलिस को दिया जाएगा।
पुलिसकर्मी किट पहनने के बाद ही इन इलाकों में मेडिकल टीम के साथ जाएंगे। यह एक किट करीब 450 रुपये की है। फिलहाल थानों में पांच-पांच किट दी जाएंगी। थाना एमएम गेट पुलिस को दस किट दी जाएंगी। एक बार प्रयोग में लाने के बाद किट को निस्तारित कर दिया जाएगा।