{"_id":"5e9a85288ebc3e774b5e39d8","slug":"coronavirus-update-one-more-patient-discharged-from-sn-medical-collage-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: हौसले से दी कोरोना को मात, कारोबारी की बेटी स्वस्थ होकर घर लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: हौसले से दी कोरोना को मात, कारोबारी की बेटी स्वस्थ होकर घर लौटी
Sat, 18 Apr 2020 10:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल से घर जाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में ऑटो मोबाइल कारोबारी की बेटी ने भी कोरोना वायरस को मात दे दी है। लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार को देर रात उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इनको एहतियातन 14 दिन घर में क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
खंदारी क्षेत्र निवासी ऑटो मोबाइल कारोबारी की 27 साल की बेटी सैजल अग्रवाल लंदन से लौटी थीं। कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद 27 मार्च को एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया।
इनको मल्टी विटामिन और पौष्टिक भोजन दिया गया था। शुक्रवार को उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि मरीज डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गई हैं। इनको 14 दिन क्वारंटीन में रहने को कहा है।

हौसला बनाए रखें, घर से बाहर न निकलें
सैजल के ताऊ रमेश अग्रवाल ने कहा कि भतीजी के हौसले ने कोरोना वायरस को मात दी। लोगों से यही अपील है कि कोरोना वायरस की गंभीरता को समझें और घरों से बाहर न निकलें। ऐसा करेंगे तो सही मायने में अपनी और औरों की रक्षा कर सकेंगे।
कोरोना वायरस से निपटने की लड़ाई भी आसान हो जाएगी। सैजल के पिता ने बताया कि कोरोना वायरस के इलाज में चिकित्सक और प्रशासन को पूरा सहयोग रहा। सभी लोग अपने घरों पर रहें और सुरक्षित रहें।
कोरोना वायरस से निपटने की लड़ाई भी आसान हो जाएगी। सैजल के पिता ने बताया कि कोरोना वायरस के इलाज में चिकित्सक और प्रशासन को पूरा सहयोग रहा। सभी लोग अपने घरों पर रहें और सुरक्षित रहें।
सात दिन में पांच मरीज हुए ठीक
बीते सात दिन में कोरोना वायरस के सात मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। इसमें 11 अप्रैल को वाटर वर्क्स निवासी चिकित्सक के बेटे सुयश गुप्ता, 12 अप्रैल को कॉलेज संचालक के बेटे कुणाल त्यागी, 16 अप्रैल को जीवनी मंडी के सोनू कुशवाहा और घटिया के दीपक अग्रवाल डिस्चार्ज हो गए हैं।
इस तरह से अभी तक 13 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इनमें से खंदारी क्षेत्र के जूता कारोबारी, उसके कारखाने के मैनेजर और उसकी पत्नी का इलाज दिल्ली में हुआ था।
इस तरह से अभी तक 13 मरीज कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इनमें से खंदारी क्षेत्र के जूता कारोबारी, उसके कारखाने के मैनेजर और उसकी पत्नी का इलाज दिल्ली में हुआ था।