{"_id":"5eb1a17dee7d7367cd171301","slug":"coronavirus-update-19-positive-case-found-today-total-640-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 19 नए संक्रमित मिले, बुखार, खांसी के आठ मरीज जांच कराने पहुंचे तो निकला कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 19 नए संक्रमित मिले, बुखार, खांसी के आठ मरीज जांच कराने पहुंचे तो निकला कोरोना
Tue, 05 May 2020 11:35 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 05 May 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में मंगलवार को कोरोना के 19 नए मरीज मिले। इससे कुल संख्या 640 हो गई। नए मरीजों में ज्यादातर वे हैं जो खुद ही जांच कराने के लिए पहुंचे। आगरा में हॉटस्पॉट की संख्या अब घटकर 42 हो गई है।
मंगलवार सुबह नौ लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई वहीं देर रात दस मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। चिंताजनक बात यह है कि संक्रमण की रफ्तार अब सबसे तेज है।
एक से चार मई तक ही 148 नए मरीज मिल चुके हैं। पहले भी मरीज मिल रहे थे लेकिन गति कम थी। पहले 100 मरीज 37 दिन में मिले थे। अब तीन दिन में संक्रमितों का शतक लग रहा है।

नए मरीजों में ज्यादातर खुद जांच कराने वाले
पश्चिमपुरी के गोकुल अपार्टमेंट निवासी पैथोलॉजी कर्मचारी को बुखार आया तो उन्होंने पूरे परिवार की कोरोना जांच करा दी। वे, पत्नी और 14 साल की बेटी संक्रमित मिले। सिर्फ ये तीन नहीं। नए मरीजों में आधे से ज्यादा ऐसे हैं जो बुखार, खांसी, सीने में दर्द, पेट में दर्द होने पहले डॉक्टर के पास गए, दवा से आराम नहीं मिला तो कोरोना की जांच कराई।
टेढ़ी बगिया निवासी 11 वर्षीय बच्चे को पीलिया है। कमला नगर में निजी डॉक्टर के पास उपचार चल रहा है। आराम नहीं हुआ तो सिकंदरा में दूसरे अस्पताल में ले गए। यहां कोरोना की जांच कराई गई तो पॉजिटिव आई। चक्कीपाट निवासी गर्भवती महिला की सात मई को प्रसव की तारीख है। डॉक्टर ने तीन मई को कोरोना की जांच कराई। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

छत्ता में 40 वर्षीय महिला को पेट में तेज दर्द हुआ। दर्द निवारक इंजेक्शन ले लिया लेकिन आराम नहीं मिला। चार मई को फिर से दर्द हुआ तो इस बार कोरोना की जांच कराई। संक्रमित मिलीं। लंगड़े की चौकी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति को हार्ट अटैक हुआ।
परिजन एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां कोरोना जांच हुई तो पॉजिटिव निकले। बालूगंज की महिला की डिलीवरी से पहले कोरोना जांच कराई गई तो वह संक्रमित मिली। अब डॉक्टर भी मरीजों के उपचार से पहले टेस्ट करा रहे हैं। मरीज खुद भी बुखार, खांसी, जुकाम होने पर कोरोना की जांच कराने के लिए जा रहे हैं।
पहले निगेटिव और फिर पॉजिटिव
अवधपुरी निवासी 58 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत खराब हुई। कोरोना के लक्षण लग रहे थे। 30 अप्रैल को जांच कराई। यह निगेटिव आई। इसके बाद डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने तीन मई को फिर से सैंपल दिया। इस बार संक्रमित आ गए।

संक्रमित महिला ने बच्चे को जन्म दिया
लॉयर्स कॉलोनी निवासी महिला की चार मई को डिलीवरी की तारीख थी। डॉक्टरों ने कोरोना की जांच कराई। यह पॉजिटिव आई। इसके बाद महिला का प्रसव हुआ। जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
निजी लैब में भी करा रहे जांच
पिछले तीन दिनों में कोरोना की जांच रिपोर्ट निजी लैब से भी आई है। कारण यह है कि लोग अब निजी लैब में जांच करा रहे हैं। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि शहर की दो पैथोलॉजी को इसकी अनुमति दी गई है।