{"_id":"5ef4b80957ab3d263e208efb","slug":"coronavirus-outbreak-in-firozabad-during-unlock-one","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद: अनलॉक 1.0 के 24 दिन में बढ़े 231 कोरोना संक्रमित, 10 ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद: अनलॉक 1.0 के 24 दिन में बढ़े 231 कोरोना संक्रमित, 10 ने गंवाई जान
Fri, 26 Jun 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 26 Jun 2020 12:14 AM IST
सार
- 68 दिन के लॉकडाउन में जिले में मिले थे 268 कोरोना संक्रमित
- बाहर से आए श्रमिकों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंचा संक्रमण
विज्ञापन
फिरोजाबाद में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनलॉक 1.0 में मिली छूट के बाद फिरोजबाद जिले में नियमों की जमकर धज्ज्यिां उड़ी। नतीजा कोरोना की रफ्तार भी पहले से दोगुनी हो गई। अनलॉक 1.0 के 24 दिनों में 231 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। औसतन प्रतिदिन 10 मरीज बढ़े हैं। इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों का ग्राफ भी पहले ही अपेक्षा गिरा है।
68 दिन के लॉकडाउन में 268 कोरोना मरीज मिले। यह आंकड़ा अनलॉक के 24 दिन में 499 पर पहुंच गया। इस दौरान 231 मरीज बढ़ गए। एक जून से लॉकडाउन खत्म होते ही जिले में कोरोना ने गांव-गांव में पैर पसार लिए।
प्रवासी मजदूरों के आने के बाद जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मरीज निकल रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान कोरोना मरीजों से अछूते रहे ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। उधर, जिला प्रशासन ने श्रमिकों को अब क्वारंटीन केंद्र भेजने के स्थान पर होम क्वारंटीन कराना शुरू कर दिया है।

सीएमओ बोले- टेस्टिंग बढ़ी
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ एसके दीक्षित ने बताया कि कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई गई है तो मरीज भी अधिक निकल रहे हैं। बाहर से आए लोगों में भी संक्रमण मिला है। मरीज बढ़े हैं तो ठीक होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। जनपद की कोरोना रिकवरी रेट अधिक है।
24 दिन में कोरोना संक्रमित 10 लोगों की हुई है मौत
अनलॉक 1.0 कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जानलेवा रहा। मरीज बढ़ने के साथ कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ा। 31 मई को कोरोना से संक्रमित मृतकों की संख्या जनपद में 12 थी। 24 जून तक मृतकों की संख्या 22 हो गई। 24 दिन में 10 की मौत हो गई थी। जबकि पिछले तीन माह में 12 लोगों की मौत हुई थी।
रिकवरी रेट भी बढ़ा
नई गाइडलाइन में में किए बदलाव के कारण कुछ राहत भी देखने को मिली है। तीन माह के लॉकडाउन में 194 लोग ठीक हुए थे। जबकि अनलॉक 1.0 में 151 मरीज ठीक होकर घर वापसी कर चुके हैं।