फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus news: one death and 119 new cases of covid reported in agra

कोरोना का कहर: आगरा में 181वीं मौत, लगातार दूसरे दिन 100 से अधिक नए मरीज मिले

Mon, 12 Apr 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 12 Apr 2021 12:16 AM IST
सार

  • रविवार को 119 नए मरीज मिले, 181वीं मौत हुई
  • आगरा में सक्रिय मरीजों की संख्या 682 पर पहुंची

विज्ञापन
coronavirus news: one death and 119 new cases of covid reported in agra
आगरा में कोरोना: एसएन मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड के बाहर खड़ा स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में तेजी से बढ़ रही है। रविवार को इस वर्ष के सर्वाधिक 119 नए मामले सामने आए। जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 682 पहुंच गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन (70 वर्ष) में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


इसके अलावा टूरिन टावर चमरौली निवासी नौ वर्ष के बालक, 13 वर्ष के बालक, पुष्पांजलि बाग एक्सटेंशन निवासी दंपती, कमला नगर-सी ब्लॉक निवासी बुजुर्ग दंपती, रंगोली कॉलोनी सिकंदरा निवासी दंपती के अलावा ताजनगरी निवासी एक ही परिवार के दो सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


आगरा में सोमवार से नाइट कर्फ्यू: जन सामान्य की आवाजाही पर रोक, स्कूल-कोचिंग 30 अप्रैल तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन


दयालबाग, सिकंदरा, जीवनी मंडी, शाहगंज, कमला नगर, आवास विकास कॉलोनी, ताजगंज आदि क्षेत्रों में मरीज कोरोना संक्रमित हुए हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 11472 पहुंच गई है। 10609 मरीज ठीक हो चुके हैं और कोरोना संक्रमित 180 मरीजों की मौत हुई है। 

मरीजों को भर्ती करने में चार से पांच घंटे लग रहे
कोरोना संक्रमित गंभीर मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। नए मरीज भर्ती करने में समस्या आ रही है। चार से पांच घंटे लग जा रहे हैं। आइसीयू में भर्ती करने के लिए सरकारी और निजी कोविड हॉस्पिटल में बेड नहीं मिल रहे हैं।

जांच रिपोर्ट आने में अपेक्षाकृत हो रही देरी 
कोरोना की आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट अपेक्षाकृत देरी में मिल रही है। पहले 24 घंटे में रिपोर्ट मिल जा रही थी, अब 48 घंटे बाद मिल रही है। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए रविवार को 3311 लोगों के नमूने लिए गए


एक दिन में सौ से ज्यादा मरीज
11 अप्रैल 2021 : 119 मरीज
10 अप्रैल 2021 : 102 मरीज
22 सितंबर 2020 : 127 मरीज
21 सितंबर 2020 : 148 मरीज
20 सितंबर 2020 : 144 मरीज
19 सितंबर 2020 : 105 मरीज
17 सितंबर 2020 : 118 मरीज
16 सितंबर 2020 : 110 मरीज
15 सितंबर 2020 : 114 मरीज
15 सितंबर 2020 : 111 मरीज
13 सितंबर 2020 : 109 मरीज

नए वायरस से रहें सतर्क : मंडलायुक्त
मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर रविवार को आगरा व मथुरा जिलाधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नए वायरस का स्वरूप बदला हुआ है। प्रसार अधिक होने के कारण बचाव के नियम विशेष सतर्कता व सख्ती से लागू कराए जाएं। उन्होंने संक्रमितों के संपर्कों की जांच, उपचार व अधिक से अधिक लोगों को टीके लगवाने के लिए प्रेरित करने को कहा है।

कक्षा 1 से 12वीं तक स्कूल बंद
शासन के आदेश के बाद जिला प्रशासन ने 30 अप्रैल तक आगरा जिले में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल और कोचिंग बंद करने के निर्देश दिए हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed