फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus live updates eight more cases of covid-19 in mathura

मथुरा में बेटे के बाद मां-बाप भी मिले संक्रमित, एक दिन में आठ नए कोरोना मरीज, संख्या हुई 24

Sat, 02 May 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 02 May 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
coronavirus live updates eight more cases of covid-19 in mathura
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में शुक्रवार को कोरोना विस्फोट हो गया। यहां एक दिन में आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इनमें संक्रमित युवक के माता-पिता में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। चार नए मरीज केशोपुरा के हैं। एक मंडी से जुड़ा है और एक मामला मिलिट्री अस्पताल का है। एक दिन में आठ कोरोना मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब जनपद में कोरोना मरीजों की संख्या 24 हो गई है।
विज्ञापन


हॉटस्पॉट क्षेत्र चौबियापाड़ा निवासी युवक ने जुकाम, खांसी एवं बुखार होने की शिकायत पर 22 अप्रैल को निजी लैब में कोरोना की जांच कराई। 24 अप्रैल को आई जांच रिपोर्ट में युवक संक्रमित निकला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को अस्पताल में आइसोलेट कर दिया। परिवार के नौ लोगों की जांच कर सभी के सैंपल लेकर लिए गए।

विज्ञापन

संक्रमित युवक के माता-पिता की रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर को आई, दोनों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी आठ नए मरीजों को कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इनके संपर्क में आने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. शेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुल आठ नए कोरोना मरीज मिले। इनमें शाम को छह लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनमें एक महिला और पांच पुरुष हैं। तीन लोग केशोपुरा, एक महिला मंडी रामदास, दो लोग हॉटस्पॉट एरिया के रहने वाले हैं। 

दो चिकित्सकों सहित 20 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव 

सोमवार को महिला की मौत और दूसरे दिन वार्ड ब्वाय के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वृंदावन के सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के आठ चिकित्सकों सहित 24 कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए थे। इनमें दो चिकित्सकों सहित 20 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी की रिपोर्ट आना बाकी है। 

इसके अलावा सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल में अपनी मां की देखभाल करने वाले युवक की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इस युवक की मां की सोमवार की शाम मौत के बाद अगले दिन रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं शुक्रवार को सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के 20 और कर्मचारियों के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed