मथुरा में बेटे के बाद मां-बाप भी मिले संक्रमित, एक दिन में आठ नए कोरोना मरीज, संख्या हुई 24
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉटस्पॉट क्षेत्र चौबियापाड़ा निवासी युवक ने जुकाम, खांसी एवं बुखार होने की शिकायत पर 22 अप्रैल को निजी लैब में कोरोना की जांच कराई। 24 अप्रैल को आई जांच रिपोर्ट में युवक संक्रमित निकला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को अस्पताल में आइसोलेट कर दिया। परिवार के नौ लोगों की जांच कर सभी के सैंपल लेकर लिए गए।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. शेर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कुल आठ नए कोरोना मरीज मिले। इनमें शाम को छह लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनमें एक महिला और पांच पुरुष हैं। तीन लोग केशोपुरा, एक महिला मंडी रामदास, दो लोग हॉटस्पॉट एरिया के रहने वाले हैं।
दो चिकित्सकों सहित 20 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव
सोमवार को महिला की मौत और दूसरे दिन वार्ड ब्वाय के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वृंदावन के सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल के आठ चिकित्सकों सहित 24 कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए थे। इनमें दो चिकित्सकों सहित 20 कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। बाकी की रिपोर्ट आना बाकी है।