फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coronavirus Latest News Update Today: one more death and three new cases of COVID 19 in mathura

Coronavirus: मथुरा में भाभी के बाद संक्रमित देवर की मौत, दो विदेशी सहित तीन नए मरीज मिले

Tue, 05 May 2020 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Latest News Update Today: one more death and three new cases of COVID 19 in mathura
स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में कोरोना पॉजिटिव एक बुजुर्ग की मौत हुई है। 65 वर्षीय बुजुर्ग का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वृद्ध की भाभी की हाल ही में कोरोना से मौत हुई है और कोरोना पॉजिटिव भाई का इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना से तीसरी मौत है।
विज्ञापन


इसके अलावा तीन और कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें वृंदावन की आनंद वाटिका कॉलोनी में टूरिस्ट वीजा पर आईं मॉरीशस निवासी मामी-भांजी शामिल हैं। तीसरा कोरोना पॉजिटिव शहर की हॉटस्पॉट भार्गव गली निवासी युवक है। अब जिले में 32 कोरोना पॉजिटिव केस हो गए हैं। 
विज्ञापन


कच्ची सड़क निवासी 65 वर्षीय मोहनलाल अग्रवाल के भाई मुरारी अग्रवाल बीमार होने के कारण नयति अस्पताल में भर्ती थे। तबियत खराब होने कारण मोहन भी नयति में भर्ती हो गए। 21 अप्रैल को जुकाम, खांसी और बुखार होने के बाद मोहनलाल ने अपनी जांच निजी लैब में कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 अप्रैल को निजी लैब ने मथुरा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहनलाल के परिवार के 10 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजकर सभी को क्वारंटीन कर दिया। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने मोहनलाल को नयति से केडी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट कर दिया। सोमवार की सुबह मोहनलाल की मौत हो गई।

तीन नए मरीज मिले

यह कोरोना से जनपद में तीसरी मौत है। इससे पूर्व पिछले सोमवार को मोहनलाल की भाभी आशादेवी की मौत हो गई थी, जबकि उनकी पॉजिटिव रिपोर्ट अगले दिन मंगलवार को आई। वहीं रविवार को कोरोना पॉजिटिव रुखसाना की मौत हो चुकी है। 

उधर, सोमवार को तीन और लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इनमें टूरिस्ट वीजा पर वृंदावन आईं मॉरीशस की मामी-भांजी शामिल हैं। सात मार्च से वृंदावन की आनंद वाटिका कॉलोनी में किराए पर रह रहीं मामी (44) और भांजी (27) के तीन दिन पूर्व सैंपल लिए गए थे।

दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है तथा आनंद वाटिका कॉलोनी को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। इनके अलावा शहर के हॉटस्पॉट एरिया में शामिल भार्गव गली निवासी 19 वर्षीय युवक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। युवक के परिवार के लोगों को क्वारंटीन किया गया है। सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि सोमवार को कोरोना पॉजिटिव वृद्ध की मौत हुई है तथा तीन अन्य लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed