{"_id":"5eaf085762daaa44ff71452d","slug":"coronavirus-latest-news-update-today-found-record-positive-case-in-three-days","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ताजनगरी में 54 नए मरीज मिले, अब तक 597 कोरोना संक्रमित, ककुआ गांव बना नया हॉटस्पॉट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजनगरी में 54 नए मरीज मिले, अब तक 597 कोरोना संक्रमित, ककुआ गांव बना नया हॉटस्पॉट
Mon, 04 May 2020 01:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 04 May 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजनगरी में रविवार को कोरोना के 54 नए मरीज मिले। एक ही दिन में इतने मरीज पहले कभी नहीं मिले। कुल 597 हो गए। एक से तीन मई तक तीन दिनों में ही 118 संक्रमित मिल गए हैं। दो मार्च को पहला मरीज मिलने से अब तक संक्रमण की इतनी तेज रफ्तार पहले कभी नहीं रही है। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि मलपुरा के ककुआ गांव को नया हॉटस्पॉट बना दिया गया है। आगरा में कोई छूट नहीं दी जाएगी।
अब तक मिले संक्रमितों में 20 से ज्यादा सब्जी विक्रेता शामिल हैं। इससे स्थिति और गंभीर हो गई है। शनिवार को 12 सब्जी विक्रेता संक्रमित मिले। इनमें से पांच कोतवाली क्षेत्र के हैं और सात लोहामंडी के।
ये बसई और सिकंदरा दोनों मंडी से सब्जी लाते थे। सिकंदरा, लोहामंडी, जयपुर हाउस में बेचते थे। अब इनकी जांच का दायरा और बढ़ाया जाएगा। सभी की स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी गई है।

सब्जी विक्रेताओं में लगातार बढ़ते कोरोना के संक्रमण के कारण लोगों में भी दहशत है। खासकर हॉटस्पॉट एरिया में। लोग सब्जी विक्रेताओं से हरी सब्जी खरीदने में डरने लगने हैं। उधर, कोरोना की दहशत के कारण रविवार की सुबह सब्जी मंडी में किसान नहीं आए।
सोमवार से शहर में पैकेटबंद सब्जी की होम डिलीवरी कराई जाएगी। लगातार सब्जी विक्रेताओं के संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है। फिलहाल 10 वार्ड में इसकी व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद इसे अन्य में लागू किया जाएगा। दूधियों की तरह सब्जी विक्रेताओं पर पाबंदी लगेगी।
आगरा की युवती की लखनऊ में मौत
एसजीपीजीआई में राजधानी कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती आगरा निवासी युवती की रविवार को मौत हो गई। राजधानी कोविड-19 हॉस्पिटल में 28 अप्रैल को आगरा से 4 मरीजों को भेजा गया था। इनमें 28 साल की युवती की हालत गंभीर थी। वह किडनी संबंधी समस्या से भी पीड़ित थी। रविवार को उसकी मौत हो गई। आगरा के अन्य तीन कोरोना पॉजिटिव की हालत में सुधार है।