फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus latest news 19 new positive cases of covid in agra

आगरा में फिर तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, पहली बार जुलाई में मिले 19 मरीज

Wed, 22 Jul 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 Jul 2020 12:04 AM IST
सार

  • पहली बार जुलाई में मंगलवार को सबसे ज्यादा 19 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 1536 पहुंच गया है। 

विज्ञापन
coronavirus latest news 19 new positive cases of covid in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना वायरस का संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को 19 नए कोरोना मरीज मिले। जुलाई महीने में अब तक यह आंकड़ा सबसे अधिक है। राहत की बात यह है कि पिछले छह दिन में किसी संक्रमित की मृत्यु नहीं हुई, जिससे संक्रमित मृतकों की संख्या 94 ही है। स्वस्थ होने की दर 82.68 फीसदी है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि मंगलवार को 19 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या 1536 हो गई है। उन्होंने कहा कि पिछले पांच दिनों से किसी मरीज की मृत्यु नहीं होना राहत की बात है। 16 नए मरीज डिस्चार्ज भी हुए हैं। अब स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 1270 हो गई है। 172 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। सोमवार रात तक 36112 लोगों की कोरोना जांच की गई है। 
विज्ञापन



195 कंटेंनमेंट जोन हुए बंद

ताजनगरी में नए मरीज मिलने और ठीक होने कंटेनमेंट जोन हर दिन बदल रहे हैं। अब तक कुल 280 कंटेनमेंट जोन बन चुके हैं। इनमें मंगलवार तक 195 कंटेनमेंट जोन बंद हो चुके हैं। 85 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉयर्स कॉलोनी में मां-बेटे, मानस नगर में पिता-पुत्री संक्रमित

लॉयर्स कॉलोनी में मां और उसके दो बेटे संक्रमित मिले हैं। मानस नगर में युवक और उसकी बेटी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। ट्रांस यमुना कॉलोनी में मां-बेटा और मानस नगर में दादा-दादी-पौत्री के बाद इनका बेटा और एक और पौत्री में भी वायरस की पुष्टि हुई है।

लॉयर्स कॉलोनी में 46 साल की महिला, 20 और 21 साल के युवक, ट्रांस यमुना कॉलोनी में 40 साल की महिला और उसका 18 साल का बेटा और मानस नगर में 39 साल के युवक, इनकी सात साल की बेटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके पिता-माता और एक बच्ची सोमवार को संक्रमित हुई थी। इस तरह से परिवार में छह लोग संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। 

फ्रेंड्स आशियाना अपार्टमेंट खंदारी में 65 साल के बुजुर्ग, मधु नगर में 16 साल के किशोर, जगराजपुर फतेहाबाद में 45 साल के पुरुष, एत्माद्दौला में 53 साल के पुरुष, जगदीशपुरा में 55 साल के पुरुष भी संक्रमित मिले। 

रामबाग में 32 साल के युवक, कमला नगर में 54 साल की महिला, कर्मयोगी एन्क्लेव में 42 साल के पुरुष, न्यू आगरा में 58 साल के पुरुष और आवास विकास कॉलोनी में रहने वाले 33 साल के युवक में भी वायरस की पुष्टि हुई है। बाकी के मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed