फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CoronaVirus In Agra, UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: 12 More Positive Cases Of Covid 19 In Agra

CoronaVirus in Agra: ताजनगरी में 12 नए मरीज, जिले में संक्रमितों की संख्या हुई 104

Mon, 13 Apr 2020 12:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
CoronaVirus In Agra, UP (Uttar Pradesh) News In Hindi: 12 More Positive Cases Of Covid 19 In Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। रविवार सुबह 12 नए मरीज मिले हैं। ये सभी वे लोग हैं, जिन्होंने शहर के भगवान टाकीज स्थित पारस अस्पताल में उपचार कराया था। इस अस्पताल के सात कर्मचारियों में पहले ही संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। अस्पताल में एक महिला का उपचार हुआ था, जो संक्रमित मिली। वो मथुरा में भर्ती है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह के अनुसार 12 नए मामलों के साथ जिले में अब संक्रमितों की संख्या 104 हो गई है। इनमें 89 मामले सक्रिय हैं। संक्रमितों में 52 जमाती हैं। यानी कुल संक्रमितों में आधे स्थानीय और आधे जमाती हैं। 10 लोग ठीक भी हो गए हैं, जबकि एक संक्रमित वृद्धा की मौत हो चुकी है। शनिवार को 232 सैंपल लिए गए। अब तक 2144 नमूने लिए जा चुके हैं।  
विज्ञापन

कुछ इस तरह बढ़े संक्रमित

अप्रैल
1 अप्रैल-  इंग्लैंड से लौटे कोरोना संक्रमित युवक के चिकित्सक पिता में संक्रमण।
3 अप्रैल- तब्लीगी जमात से लौटे सात जमाती सहित आठ में कोरोना की पुष्टि।
4 अप्रैल- 25 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई।
5 अप्रैल- दुबई से लौटे युवक के मां-भाई और एक अन्य में संक्रमण की पुष्टि।
6 अप्रैल-  कोरोना के पांच मामले सामने आए।
7 अप्रैल- 10 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि।
8 अप्रैल- दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
9 अप्रैल- 19 लोगों में संक्रमण की पुष्टि।
10 अप्रैल- पांच और जमाती संक्रमित पाए गए। 
11 अप्रैल- तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि।
12 अप्रैल- कोरोना के 12 नए मरीज मिले। 

मार्च
3 मार्च- जूता कारोबारी के परिवार के पांच सदस्य : पांचों ठीक हो गए।
8 मार्च-  जूता कारोबारी की फर्म का कर्मचारी और उसकी पत्नी : दोनों ठीक हो गए।
13 मार्च- रेलवे अधिकारी की बेटी : वो स्वस्थ होकर घर जा चुकी है।
26 मार्च- अमेरिका से लौटा चिकित्सक का बेटा संक्रमित मिला।
27 मार्च- लंदन से लौटी आटोमोबाइल कारोबारी की बेटी।
29 मार्च- इंग्लैंड से लौटा कॉलेज संचालक का बेटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed