फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Corona Cases Today Latest News Update: Corona Virus Today News Nine Covid Patients In Agra

Agra Corona Cases: धीमे-धीमे बढ़ रहा कोरोना, एक नया संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या में इजाफा

Fri, 17 Sep 2021 05:43 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 17 Sep 2021 05:43 PM IST
सार

आगरा में डेंगू और वायरल फीवर के साथ कोरोना संक्रमण भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। पिछले 24 घंटे में 6821 लोगों की जांच हुई, जिसमें एक नया मरीज मिला है। इससे अब सक्रिय मरीजों की संख्या नौ हो गई है। 

विज्ञापन
Agra Corona Cases Today Latest News Update: Corona Virus Today News Nine Covid Patients In Agra
आगरा कोरोना मामले: सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना संक्रमण धीमे-धीमे बढ़ रहा है। बीते चार दिन में चार नए संक्रमित मिले हैं। गुरुवार को भी एक संक्रमित मिला है। इससे पहले मंगलवार और बुधवार को भी एक नया मरीज मिला था। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट में गुरुवार को कोई भी मरीज ठीक नहीं हुआ है।

विज्ञापन


गुरुवार तक कोरोना जांचों का आंकड़ा 17 लाख पार कर गया। कुल 25755 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 25288 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मरीजों के स्वस्थ होने की दर में मामूली गिरावट आई है। स्वस्थ होने की दर 98.20 से घटकर 98.18 फीसदी रह गई है। बता दें कि कोरोना संक्रमण से अब तक 458 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। दूसरी तरफ डेंगू और वायरल बुखार से पीड़ित रोगियों की संख्या जिले में लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


12 हजार से ज्यादा ने कराया टीकारण 
कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए बृहस्पतिवार को भी केंद्रों पर भीड़ रही। जिले के 75 टीकाकरण केंद्रों पर 12,785 लोगों को टीका लगाया गया। शुक्रवार को टीका उत्सव मनाया जाएगा। 70 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 420 केंद्र बनाए गए हैं। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में 8,588 लोगों को पहला और 4,197 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया। शुक्रवार को लोग केंद्रों पर पहुंचकर बिना स्लॉट बुक किए टीका लगवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, आठ आगरा के
डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बृहस्पतिवार को 19 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसमें सर्वाधिक आठ मरीज आगरा के हैं। वहीं, फिरोजाबाद के छह, मैनपुरी व मथुरा के दो-दो, हाथरस के एक मरीज की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता के मुताबिक बृहस्पतिवार को मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में भर्ती 11 मरीजों और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में भर्ती दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।

इसमें से दो मरीज आगरा जिले के हैं। बाकी 11 मरीज फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी और हाथरस के हैं। मेडिकल कॉलेज के अलावा निजी अस्पतालों में भर्ती आगरा के छह मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को कोई नया मामला नहीं आया है। यहां आठ मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।  

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 19 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, देहात में वायरल फीवर का प्रकोप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed