फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Mathura One Covid Patient Die Sp City Report Positive

Corona In Mathura: संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत, एसपी सिटी की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Sat, 01 Aug 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 Aug 2020 12:21 AM IST
सार

  • शुक्रवार को 30 नए केस सामने आए
  • कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ाकर 872 हुई

विज्ञापन
Corona Virus In Mathura One Covid Patient Die Sp City Report Positive
कोरोना की जांच के लिए नमूना लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में शुक्रवार को कोरोना से एक और मौत हो गई। राधापुरम निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति निजी अस्पताल में भर्ती थे, शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। जिले में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 36 हो गई है।
विज्ञापन


वहीं एसपी सिटी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, कोरोना के 30 नए केस और सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ाकर 872 हो गई है।
विज्ञापन

 
नए केस में डेंपियर नगर से 37 वर्षीय व्यक्ति, गोविंद नगर से 59 वर्षीय व्यक्ति, आनंदपुरी निवासी 32 वर्षीय व्यक्ति, गोवर्धन से 27 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ राल से 27 वर्षीय व्यक्ति, छटीकरा निवासी 17 वर्षीय युवक, 12 वर्षीय बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नौहझील निवासी  18 वर्षीय किशोर, आजनोख से 1 वर्षीय बालक और 5 वर्षीय बालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के गताश्रम टीला से 6 वर्षीय बालक, राया से 11 वर्षीय बालक कोरोना संक्रमित मिला है। फरह के बेरी से 28 वर्षीय महिला, ओल 31 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

वहीं निजी अस्पताल में भर्ती 33 वर्षीय व्यक्ति, 21 वर्षीय युवक, वर्षीय व्यक्ति और 49 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वृंदावन से 72 वर्षीय वृद्ध महिला, ब्रिज गंगा अपार्टमेंट से 44 वर्षीय व्यक्ति, शेरगढ़ से 30 वर्ष व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

इसके अलावा चंद्रलोक कॉलोनी कृष्णा नगर से 55 वर्षीय व्यक्ति, डेंपियर नगर से 58 वर्षीय व्यक्ति, कैलाश नगर मथुरा से 59 वर्षीय व्यक्ति, हरि नगर कृष्णा नगर से 50 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राजविहार आनंदवन से 19 वर्षीय युवती, सेही से 52 वर्षीय महिला फरह के फतेहा से 19 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed