फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Kasganj Three Died Due To Covid And 57 New Positive At 14 May

कासगंज कोरोना वायरस: संक्रमण से दो महिलाओं सहित तीन की मौत, 57 नए संक्रमित मिले, 114 पहुंची मृतक संख्या

Sat, 15 May 2021 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 15 May 2021 12:21 AM IST
सार

कोरोना की दूसरी लहर में जिले में शुरू हुआ मौत का सिलसिला 25 दिन बाद भी थमा नहीं हैं। दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं शुक्रवार को 57 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन
Corona Virus In Kasganj Three Died Due To Covid And 57 New Positive At 14 May
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कासगंज में कोरोना से दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 114 पर पहुंच गया। बढ़ते आंकड़े से लोग खौफ जदा नजर आ रहे हैं। वहीं शुक्रवार को 57 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिससे संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4058 पर पहुंच गया। विभाग ने संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर में जिले में शुरू हुआ मौत का सिलसिला 25 दिन बाद भी थमा नहीं हैं। शुक्रवार को शहर की दुर्गा कॉलोनी निवासी चंद्रकली (74) पत्नी किशोरी लाल के कोरोना संक्रमित हो जाने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सोरों के नगला भूरा निवासी सोहन देवी (65) पत्नी सोरन सिंह को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद गंभीर हालत में उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई। तवालपुर निवासी रामपाल (60) को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पहले परिजनों ने घर पर ही इलाज कराया। उनका आक्सीजन लेवल कम होने पर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जिला में शुक्रवार को तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें से दो मौत जिला अस्पताल में तथा एक मौत मिशन अस्पताल में हुई है। संक्रमितों को गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑक्सीजन लेवल कम होने से महिला की मौत
कासगंज की छिपट्टी गली में एक महिला की ऑक्सीजन लेवल कम होने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। गली छिपट्टी निवासी सुनीता कावरा (60) पत्नी दिनेश कावरा को पिछले चार दिन से बीमार चल रही थी। उनकी ऑक्सीजन लेवल कम हो गया। उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। ऑक्सीजन भी चढ़ाई जा रही थी, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। वह पहले से अस्थमा की रोगी भी थीं।
हादसे ने छीनीं खुशियां: पलक झपकते ही टूट गए दुल्हन के सपने, सुध-बुध खाई, नहीं उठी डोली 
आत्मघाती कदम: कासगंज में दंपती ने जहर खाकर दी जान, मातम में बदलीं ईद की खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed