फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Firozabad Eight Positive Case Found Policeman And Doctor Infected

Corona In Firozabad: कोरोना योद्धा हुए संक्रमित, आठ पॉजिटिव मरीज मिले

Sat, 01 Aug 2020 12:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 Aug 2020 12:24 AM IST
सार

  • रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी संक्रमित
  • 727 लोग हो चुके हैं कोरोना का शिकार 

विज्ञापन
Corona Virus In Firozabad Eight Positive Case Found Policeman And Doctor Infected
फिरोजाबाद पुलिस ने सील किया क्षेत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद जनपद में कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं। कोरोना योद्घाओं के रूप में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी एवं स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित हो रहे हैं। शिकोहाबाद थाने में दो मुंशी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन


उसायनी स्वास्थ्य केंद्र पर नेत्र परीक्षण अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। शुक्रवार को कुल आठ नए केस मिले हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 727 हो गई है। मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

 
उसायनी स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात नेत्र परीक्षण अधिकारी संक्रमित पाई गई हैं। नेत्र परीक्षण अधिकारी देवकी नगर टापा कलां में रहती हैं। कोरोना जैसे लक्षण मिलने पर एंटीजन किट से स्वास्थ्य केंद्र उसायनी पर ही जांच कराई थी। रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई। नेत्र परीक्षण अधिकारी के संपर्क में कई लोग आए हैं। उनकी भी स्वास्थ्य विभाग जांच कराएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिकोहाबाद थाने में तैनात दो मुंशी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीन पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद थाने में एंटीजन किट से कोरोना की जांच कराई थी। रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद पुलिसकर्मियों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

पचोखरा टूंडला में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शिकोहाबाद में एक कंपनी में कार्यरत कर्मचारी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महादेव नगर में एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

युवक नाई का कार्य करता है। सविता नगर में भी 22 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमण का शिकार हो गया है। रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सुहाग नगर सेक्टर दो में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। पुलिसकर्मी ने सुहागनगर में लगे कैंप में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए सैंपल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed