फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona viriues

11 सैंपल जांच के लिए भेजे गए मेडिकल कॉलेज

Sat, 18 Apr 2020 09:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
corona viriues
18एमएनपी-18-भोगांव में लोगों से पूछताछ करती पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : MAINPURI
भोगांव (मैनपुरी)। कोरोना वायरस पॉजिटिव आने वाले लोगों के संपर्क में आने वालों की स्क्रीनिंग के बाद सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। शनिवार को 11 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए।
विज्ञापन

शनिवार को जिलेभर में पॉजिटिव पाए जाने वाले लोगों के संपर्क में आने वालों की स्क्रीनिंग कराई गई। स्क्रीनिंग के बाद 11 लोगों के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई भेजे गए। भोगांव से भी जिलाधिकारी के निर्देश पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। शनिवार को डॉ. मनोज पाठक, डॉ. जेपी वर्मा, फार्मासिस्ट गोपाल की टीम ने कस्बा के लोगों की जांच की। क्वारंटीन हाउस में तैनात डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि यहां 88 लोग अभी भी मौजूद हैं। पांच लोगों को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद होम क्वारंटीन के लिए भेजा गया है। एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि पूरे सेंटर की नगर पंचायत से सफाई किए जाने के बाद सैनिटाइज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed