फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona: Three found infected including emo

जिले में बढ़ रहा कोरोना फिर भी बेफिक्र हैं लोग

Thu, 12 May 2022 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
Corona: Three found infected including emo
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। मई में अब तक आठ लोग संक्रमित मिल चुके हैं। पिछले 24 घंटे में जिले में जिला अस्पताल में तैनात ईएमओ सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस सबके बाद भी जिले के लोग बेफिक्र होकर घूम रहे हैं। जिला प्रशासन और नर ही स्वास्थ्य विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है, इससे लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में जिले में तीन नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें जिला अस्पताल में तैनाती ईएमओ, कुरावली के लखौरा निवासी एक युवक और घिरोर के मदन निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला है। ईएमओ सहित सभी को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में मई माह में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है। 12 मई तक जिले में आठ कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से दो ठीक हुए हैं वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमण के छह केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिले में मामले बढ़ने के बाद भी जिले के लोग, अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग वेफिक्र दिख रहा है। न तो किसी प्रकार से लोगों को जागरूक किया जा रहा है न ही रोकथाम के कोई उपाय किए जा रहे हैं। सरकारी विभाग विशेषकर अस्पतालों में भी कोरोना को लेकर सजगता नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां मशीन बता रही मास्क लगाएं वहां मंत्री सहित सभी थे वे मास्क
बृहस्पतिवार को राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। यहीं तैनात ईएमओ कोरोना संक्रमित पाए गए थे। हेल्पडेस्क के पास मशीन स्थापित है। अस्पताल में प्रवेश करने वाले मरीजों और तीमारदारों को इसके सामने खड़ा होना पड़ता है। मशीन बोलती है कि कृपया मास्क लगाएं। इसका उपयोग किए बिना भीड़ में शामिल लोग बिना मास्क के दिखाई दिए। जबकि हेल्पडेस्क पर बैठा कर्मचारी मास्क लगाए हुए था। यहां खड़े लोगों ने मास्क लगाना जरूरी नहीं समझा।
बाजारों में बेरोक टोक भीड़ में शामिल हो रहे लोग
जिले में भले ही कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा हो लेकिन रोकथाम और बचाव के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां अधिकारी कोई रोकथाम की व्यवस्था नहीं कर रहे हैं वहीं जिले के लोग भी कोरोना को लेकर वेफिक्र दिख रहे हैं। बाजारों में भीड़ दिखाई दे रही है। जो किसी भी समय जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या और भी बढ़ा सकती है।

कोरोना की रोकथाम के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे है। लोगों से अपील है कि वे भीड़ भाड़ में जाने से बचें। गांव-गांव टीकाकरण कराया जा रहा है। इस दौरान लोगों को भीड़ भाड़ से बचने की सलाह दी जा रही है।
डॉ.पीपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed