फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona report of twenty five people has come positive in one day in Agra all were kept on home isolation

आगरा में डरा रहा कोरोना: एक दिन में 25 मिले संक्रमित, पांच वर्ष के बच्चे व 81 वर्ष के बुजुर्ग में भी पुष्टि

Tue, 11 Apr 2023 10:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Apr 2023 10:14 PM IST
सार

आगरा में एक बार फिर कोरोना डराने लगा है। मंगलवार को यहां एक दिन में 25 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच वर्ष के बच्चे व 81 वर्ष के बुजुर्ग में भी शामिल हैं। यह बेहद चिंता का विषय है। सभी को होम आइसोलेशन पर रखा गया है।
 

विज्ञापन
Corona report of twenty five people has come positive in one day in Agra all were kept on home isolation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 25 नए मामले सामने आए। इस वर्ष पहली बार एक दिन में इतने अधिक लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पहले एक दिन में सर्वाधिक आठ मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन


जिले में 23 मार्च से अब तक 73 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। 70 संक्रमित जिले के और तीन बाहर के हैं। वर्तमान में कोरोना के सक्रिय मामले 47 हैं। बाकी की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। मंगलवार को सर्वाधिक पांच मामले एक ही जगह कृष्णापुरी, शमसाबाद रोड में मिले हैं।

विज्ञापन

इन लोगों में हुई पुष्टि

इसमें 81 वर्ष के बुजुर्ग, 18 वर्ष का युवक और 16, 17 और 20 वर्ष की युवती शामिल है। पश्चिमपुरी के एक ही कॉलोनी से चार मामले सामने आए हैं। 39 वर्ष के युवक, 70 वर्ष की बुजुर्ग, पांच व 11 वर्ष के बच्चों में कोरोना मिला है। इसके अलावा दिल्ली गेट, लाजपत कुंज, दयालबाग, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन, राजपुर चुंगी, फतेहपुर सीकरी के मरीजों में कोरोना मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में रखकर दी जा रही दवाएं

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं, ऐसे में लोगों को कोरोना के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए। सभी लोग बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर दो गज दूरी का पालन करें। कोरोना के लक्षण दिखें तो जांच जरूर कराएं। उन्होंने बताया कि अच्छी बात यह है कि अभी तक किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा है। होम आइसोलेशन में रखकर ही दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

मार्च में आठ मरीज मिले, अप्रैल में अब तक 65

मार्च 2023 में आठ मामले सामने आए थे। 23 मार्च को पहला मामला सामने आया था। विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले 42 वर्ष के व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहीं, अप्रैल में अब तक 65 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 62 मामले आगरा जिले के और तीन मामले बाहर के हैं। इस वर्ष की बात की जाए तो 23 मार्च के पहले 12 जनवरी को दो अमेरिकी पर्यटकों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। दोनों दल के साथ ताजमहल देखने आए थे।

कब-कब कितने मिले संक्रमित

  • 23 मार्च  -01
  • 25 मार्च  -01
  • 26 मार्च  -01
  • 27 मार्च  -01
  • 29 मार्च  -01
  • 31 मार्च  -03
  • 01 अप्रैल  -02
  • 02 अप्रैल  -01
  • 03 अप्रैल  -08
  • 04 अप्रैल  -01
  • 05 अप्रैल  -06
  • 06 अप्रैल  -04
  • 07 अप्रैल  -02
  • 08 अप्रैल  -08
  • 09 अप्रैल  -03
  • 10 अप्रैल  -05
  • 11 अप्रैल  -25
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed