फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona positive

युवक निकला कोरोना संक्रमित

Tue, 26 May 2020 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Corona positive
26एमएनपी-38-किशनी के गांव गोकुलपुर में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जानकारी देते प्रशासनिक और स् - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/किशनी। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। किशनी के गांव गोकुलपुर में पुणे से शादी के लिए गांव आया युवक कोरोना संक्रमित निकला है। इसके साथ ही जिले में एक्टिव केस 14 हो गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र की ग्राम पंचायत अरसारा के गांव गोकुलपुर निवासी युवक पुणे में प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता है। 23 मई को शाम सात बजे वह पुणे से घर लौटा। जून में उसकी शादी होने वाली है। इसके लिए घर में तैयारी चल रही है। युवक पुणे से गोरखपुर तक ट्रेन से व गोरखपुर से बस से मैनपुरी आया था। मैनपुरी से जांच के लिए उसे क्वारंटीन हाउस भोगांव भेजा गया था।
विज्ञापन

क्वारंटीन हाउस में उसका सैंपल लेने के बाद उसे होम क्वारंटीन किया गया था। सोमवार की रात उसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई जिसमें वह कोरोना संक्रमित निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक मिले 29 कोरोना संक्रमित
जिले में अब तक 29 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 13 उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं। जबकि 14 आइसोलेशन लेवल-एक वार्ड में भर्ती होकर उपचार ले रहे हैं। पंजाबी कॉलोनी निवासी युवक और महमूद नगर निवासी किशोरी की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है।

गांव को सील कर दिया
पुणे से आया युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। गांव को सील कर दिया गया है। परिजनों और संपर्क में आने वालों की जांच कराई जा रही है।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
हाईलाइर्ट्स
1507 संदिग्धों के सैंपलों की जिले में कराई गई अब तक जांच
1444 की रिपोर्ट अब तक पाई गई निगेटिव
49 की रिपोर्ट आना है अभी तक शेष
29 कोरोना संक्रमित अब तक जिले में पाए गए हैं
02 कोरोना संक्रमितों की जिले में हो चुकी मौत
13 कोरोना संक्रमित इलाज के बाद ठीक हुए
14 संक्रमितों का आइसोलेशन वार्ड में चल रहा उपचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed