{"_id":"609abdee8ebc3e6acc1d57c8","slug":"corona-outbreak-in-agra-village-55-villagers-died-in-22-days-due-to-fever","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: कुंडौल और बमरौली कटारा में बुखार से कोहराम, 22 दिनों में 55 ग्रामीणों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: कुंडौल और बमरौली कटारा में बुखार से कोहराम, 22 दिनों में 55 ग्रामीणों की मौत
Wed, 12 May 2021 05:05 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 12 May 2021 05:05 AM IST
सार
चुनाव के बाद के हालात बता रहे हैं कि गांव-गांव संक्रमण का प्रकोप फैल रहा है। वायरल बुखार जानलेवा हो गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग टीम बमरौली कटारा गई। करीब 45 लोगों में दो पॉजिटिव मिले। कुंडौल में जांचें नहीं हुई।
विज्ञापन
बमरौली कटारा में ग्रामीणों के सैंपल लिए गए (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसी के अपने छूटे तो कइयों के सपने ही टूट गए। ये हाल है कुंडौल और बमरौली कटारा का। जहां वायरल बुखार से पिछले 22 दिनों में 55 ग्रामीणों की जान चली गई। 19 अप्रैल से 11 मई तक कुंडौल में 25 और बमरौली कटारा में 30 लोग दम तोड़ चुके हैं। घर-घर चारपाइयां बिछी हैं। दोनों गांव में 100 से अधिक लोग बीमार हैं।
विज्ञापन
चुनाव के बाद के हालात बता रहे हैं कि गांव-गांव संक्रमण का प्रकोप फैल रहा है। वायरल बुखार जानलेवा हो गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग टीम बमरौली कटारा गई। करीब 45 लोगों में दो पॉजिटिव मिले। कुंडौल में जांचें नहीं हुई। मंगलवार से दोनों गांव में फिर जांचें शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
कुंडौल के पूर्व प्रधान नीरू का कहना है कि लोकेंद्र, लाला, महेंद्र सिंह, रमेश चंद, विनोद, बृजपाल, अजय, माया देवी, विजेंद्र सिंह, सरदार सिंह, सूखा, ज्ञान देवी, रमेश चंद, चरणदास, गौरव समेत 100 से अधिक लोग बुखार से तप रहे हैं। उन्होंने कहा इस संबंध में डीएम से वार्ता हुई। तब सोमवार को स्वास्थ्य टीम को दोनों गांवों में भेजा गया है। दोनों गांव में सैनिटाइजेशन शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
छोटे-बड़े 25 लोगों की मौत
कुंडौल में बड़े और छोटे समेत 25 लोगों की मौत हो चुकी है। कई घरों में बीमार इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं। ज्यादातर मरीज जुकाम, बुखार, खांसी के हैं। वहीं बमरौली कटारा के पूर्व प्रधान जयकिशन कटारा का कहना है कि गांव में अब तक 30 की मौत हो चुकी है। चार कोरोना मरीज हैं। बरौली अहीर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अजय विक्रम सिंह का कहना है कि धमौटा, कच्छपुरा, महुआखेड़ा में स्वास्थ्य टीम मरीजों की जांच कर चुकी हैं।
अधिकतर बुजुर्गों की गई है जान
कुंडौल व बमरौली कटारा में पिछले 15 दिनों में 25 मरीजों की मौतों की सूचना ग्रामीणों से मिली है। अधिकतर बुजुर्ग लोगों की जान गई है। दोनों गांव में सैनिटाइजेशन कराया है। दवाइयां वितरण की गई हैं। - तुलिका श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी, बरौली अहीर
कार्रवाई: रेमडेसिविर इंजेक्शन के नाम पर एनजीओ संचालिका ने हड़पे 70 हजार रुपये, महिला गिरफ्तार
आगरा: चुनावी जीत-हार को लेकर विवाद, कौलक्खा में पूर्व और वर्तमान प्रधान भिड़े, मारपीट-पथराव