फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash Between Two Groups After Win Panchayat Election Agra Crime News

आगरा: चुनावी जीत-हार को लेकर विवाद, कौलक्खा में पूर्व और वर्तमान प्रधान भिड़े, मारपीट-पथराव

Wed, 12 May 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 12 May 2021 12:05 AM IST
सार

मंगलवार शाम को नवनिर्वाचित प्रधान और पूर्व प्रधान के गुटों में विवाद हो गया। दोनों ओर से लोगों के जुटने पर मारपीट और पथराव होने लगा। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने फायरिंग भी कर दी।

विज्ञापन
Clash Between Two Groups After Win Panchayat Election Agra Crime News
पंचायत चुनाव में हार जीत को लेकर हुआ विवाद, पथराव के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में ताजगंज के गांव कौलक्खा में जीत हार को लेकर चली आ रही तनातनी के बीच मंगलवार शाम को नवनिर्वाचित प्रधान और पूर्व प्रधान के गुटों में विवाद हो गया। दोनों ओर से लोगों के जुटने पर मारपीट और पथराव होने लगा। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने फायरिंग भी कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पूर्व और वर्तमान प्रधान को पकड़ लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि फायरिग नहीं हुई थी। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। 

विज्ञापन


कौलक्खा में सुनहरी गांव के प्रधान थे। इस बार भी वह प्रधान और जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी थे। मगर, उनकी हार हो गई। विपक्षी चंदाबाबू प्रधान पद पर विजेता बने। जीत-हार को लेकर दोनों गुटों में तनातनी चल रही थी। दोनों के घर 50 मीटर की दूरी पर हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार शाम तकरीबन पांच बजे दोनों आमने-सामने आ गए। पूर्व प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। तब चीता मोबाइल पहुंच गई। मामूली विवाद हो शांत करा दिया गया। शाम सात बजे एक बार फिर दोनों के समर्थक आमने-सामने आ गए। उनमें मारपीट के बाद ईंट पत्थर फिंकाई शुरू हो गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। चर्चा है कि कुछ लोगों ने फायरिंग भी कर दी। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सुनहरी और चंदाबाबू को पकड़ लिया। अन्य आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पाबंद किए थे दोनों, रकम की वसूली को भेजेंगे रिपोर्ट 
थाना ताजगंज पुलिस ने बताया कि पूर्व और वर्तमान प्रधान के बीच चुनाव से पहले भी तनातनी चल रही थी। दोनों ओर से लोगों को चिह्नित करके पाबंद करने की कार्रवाई की गई थी। दस-दस लाख रुपये के मुचलके भरवाए गए थे।

उन्होंने इसके बावजूद शर्त का उल्लंघन किया है। वर्तमान प्रधान और पूर्व प्रधान के खिलाफ धनराशि वसूली के लिए रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी। अन्य लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है। इसके बाद उनसे भी धनराशि की वसूली होगी। 
मथुरा में बेकाबू कोरोना: संक्रमण से चार मरीजों की मौत, 389 नए पॉजिटिव केस
कार्रवाई: रेमडेसिविर इंजेक्शन के नाम पर एनजीओ संचालिका ने हड़पे 70 हजार रुपये, महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed