फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

एक परिवार के चार लोगों सहित 25 कोरोना संक्रमित

Tue, 06 Oct 2020 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
corona
मैनपुरी। जिले में एक परिवार के चार लोगों सहित 25 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2832 हो गई है। संक्रमण से अब तक 46 लोगों की मौत हो चुकी है। 2612 लोगों ठीक हो चुके हैं। जबकि 175 मरीजों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री सहित कुल 25 संक्रमित मिले। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हुई जांच के दौरान भी पांच मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर में एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अवधनगर और महालक्ष्मीपुरम में दो-दो, पाठक वाली गली, पंजाबी कॉलोनी, आवास विकास और करहल रोड निवासी एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला। मंगलवार को ग्रामीण अंचल में किशनी में चार, कुरावली में दो और भोगांव में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला। कैबिनेट मंत्री को छोड़कर अन्य सभी को आइसोलेशन वार्ड भोगांव में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेट संक्रमित की हालत बिगड़ी
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला पंचशील निवासी एक परिवार के तीन सदस्य चार दिन पहले कोरोना संक्रमित मिले थे। तीनों को होम आइसोलेट कराया गया था। मंगलवार को कोरोना संक्रमित 19 वर्षीय युवती की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने पहले तो उसको भर्ती करके उसका उपचार शुरू कर दिया। बाद में जब परिजनों ने बताया कि वह होम आइसोलेट थी तो डॉक्टरों ने उसे कोविड-2 में भर्ती करा दिया। इमरजेंसी को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed