{"_id":"5f7b563a8ebc3e9ba32653ce","slug":"corona-mainpuri-news-agr46237189","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से स्टाफ नर्स के पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से स्टाफ नर्स के पति की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स के पति की कोरोना संक्रमण से मेडिकल कॉलेज सैफई में मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 46 हो गई। इसके अलावा सोमवार को एक स्वास्थ्यकर्मी सहित जिले में सात और कोरोना संक्रमित मिले। इससे जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2816 पहुंच गई है। जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक 2586 लोग ठीक हो चुके हैं, वहीं 184 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।
जिला अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्स के पति पिछले कुछ दिनों से अस्थमा से पीड़ित थे। उन्हें चार दिन पहले गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया था। यहां जांच के दौरान वह कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार की सुबह कोरोना संक्रमण से मेेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई। इसके अलावा जिला अस्पताल में तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी, मोहल्ला खरगजीत नगर में दो, शंकर टाकीज के पास, आवास विकास, चौथियाना और बिछवां के गांव चिर्रा में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की तलाश की जा रही है। परिजनों को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
लक्षण दिखने पर कराएं जांच
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण की निशुल्क जांच कराई जा रही है। शहर की सभी पीएचसी सहित सभी जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि यदि लोग समय से कोरोना जांच करा लेंगे तो उनके जीवन को बचाया जा सकता है।