फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona

कोरोना संक्रमण: अगस्त में टूटा चार महीने का रिकार्ड

Sun, 06 Sep 2020 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
corona
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अगस्त में तेजी के साथ बढ़ा है। एक महीने में पिछले चार महीने के रिकार्ड टूट गए। स्थिति यह रही कि जितने संक्रमित पिछले चार महीने में मिले, उससे अधिक संक्रमित एक महीने में मिले हैं। मौत का आंकड़ा भी दो गुना हो गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मरीज एक अप्रैल को मिला था। 31 जुलाई तक कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 698 पहुंच गई थी। 571 मरीजों इस बीच ठीक भी हुए। इस बीच मौत का आंकड़ा 13 था। एक्टिव केस भी मात्र 114 ही थे। 31 अगस्त को जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1534 हो गई।
विज्ञापन

मौत के आंकड़ा भी 13 से 26 पर पहुंच गया। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़कर 1166 पहुंच गई और एक्टिव केस 342 पर जा पहुंचे। अगस्त महीने में जिले में 836 नए कोरोना संक्रमित मिले, वहीं 13 लोगों की मौत हुई। 595 को ठीक किया गया और एक्टिव केस की संख्या 229 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन में मिले 242 मरीज
सितंबर के महीने में जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा और भी तेजी के साथ बढ़ता हुआ दिख रहा है। मात्र छह दिन में ही 242 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि छह लोगों की मौत हुई है।

इस कारण बढ़ा ग्राफ
-अनलॉक के तहत बाजार और दफ्तर खुले, यातायात बढ़ा।
-सैंपलिंग टीम ने भी मानकों का पालन नहीं किया, सैंपलिंग के दौरान भीड़भाड़ रही।
-कोरोना का डर कम हुआ, लोगों ने बचाव के इंतजामों की अनदेखी की।
-प्रशासनिक सख्ती में भी कमी देखने को मिली।
-हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट जोन में मिली राहत।
लगातार जागरूक करने के बाद भी लोग सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। इसका नतीजा है कि जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए।
डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed