{"_id":"5fde3c298ebc3e3db608244a","slug":"corona-kasganj-news-agr4727136121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीनेशन: वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर भी है विभाग सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वैक्सीनेशन: वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर भी है विभाग सतर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना की वैक्सीन भले ही अभी तक तैयार न हुई हो लेकिन स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण के हर पहलू का ध्यान रख रहा है। यहां तक की वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर भी विभाग पूरी तरह से सतर्क है। विभाग ने इसके लिए जिला से लेकर ब्लॉक स्तर तक कमेटी भी बनाई है।
कोरोना की जितनी भी वैक्सीनों पर काम चल रहा है उनमें कोई भी वैक्सीन शत प्रतिशत कसौटी पर खरी उतरने की कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में वैक्सीन के कुछ लोगों पर साइड इफेक्ट भी सामने आ सकते हैं। इसको लेकर भी पूरी सतर्कता बरती जा रही है।
शासन से टीकाकरण के समय पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल अफसर की देखरेख में ही वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके साथ ही वैक्सीन स्थल पर एंबुलेंस सेवा भी उपलब्ध रहेगी। जिससे साइड इफेक्ट सामने आने पर पीड़ित को तुरंत उपचार स्थल तक ले जाया जा सके।
विज्ञापन
इसके साथ ही जिला स्तर से लेकर प्रत्येक विकास क्षेत्र के लिए एक-एक एइएफआई कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी साइड इफेक्ट के कारणों का पता करेगी। इसके लिए कमेटी के पास किटें उपलब्ध रहेंगी। जिसमें इलाज के लिए एंड्रेनालाईन टेट्रेट इंजेक्शन सहित अन्य इंतजाम रहेंगे।
टीकाकरण के दौरान होने वाले साइड इफेक्ट को ध्यान में रखकर भी व्यवस्थाएं की गई है। जिला स्तर के अलावा प्रत्येक विकास क्षेत्र स्तर के लिए कमेटी का गठन कर लिया गया है। कमेटी के पास किट की व्यवस्था रहेगी। -डॉ. अंजुश जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।