{"_id":"5f4407638ebc3e3d1769aaa3","slug":"corona-kasganj-news-agr4562214149","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक अधिकारी, तहसीलदार, ईओ सहित 30 लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक अधिकारी, तहसीलदार, ईओ सहित 30 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जिले में एंटीजन किटों से 1477 जांचें की गईं। इसमें न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी, तहसीलदार, ईओ सहित 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 670 हो गई है। इसमें 183 मरीज सक्रिय हैं।
जनपद न्यायालय परिसर में सोमवार को न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों की जांच की गई। प्रथम अपर जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश कृपाशंकर शर्मा, उनका बेटा, चालक कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा दो अन्य न्यायिक कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। साथ ही तहसीलदार कासगंज अजय कुमार, ईओ भरगैन कुल कमल सिंह भी संक्रमित मिले हैं। इस तरह से शहर में कुल 19 लोग संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा अमांपुर में 4, पटियाली में दो, सिढ़पुरा में दो, सोरों, सहावर और गंजडुंडवारा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने न्यायिक अधिकारी को होम आइसोलेट कर अन्य सभी को कोरोना अस्पताल में भर्ती करवाया है। उनके परिजनों को क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
फैक्ट फाइल
- 670कुल संक्रमित
- 183 सक्रिय मरीज
- 487 मरीज ठीक हुए
- जिले में एंटीजन किट से 1477 जाचें कराई गई हैं। इसमें अपर जिला जज और उनका बेटा, तहसीलदार, ईओ व अन्य कर्मी व सामान्यजन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सभी को आइसोलेट कराया गया है। - डॉ प्रतिमा श्रीवास्त, सीएमओ।