फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Mainpuri Sixteen Positive With Two Policeman Of Covid-19

Corona In Mainpuri: दो पुलिसकर्मियों सहित 16 कोरोना पॉजिटिव मिले

Mon, 03 Aug 2020 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Aug 2020 12:10 AM IST
सार

  • जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 746
  • अब तक 15 संक्रमित दम तोड़ चुके
  • अब 142 मरीजों का उपचार जारी

विज्ञापन
Corona In Mainpuri Sixteen Positive With Two Policeman Of Covid-19
मरीज को अस्पताल ले जाते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जनपद में रविवार को अलग-अलग क्षेत्रों में दो पुलिसकर्मियों और एक महिला सफाई कर्मचारी सहित 16 कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 746 हो गई है। अब तक 15 संक्रमित दम तोड़ चुके हैं। वहीं 589 लोग उपचार के बाद ठीक हुए हैं। अब 142 मरीजों का उपचार चल रहा है। 
विज्ञापन


रविवार को शहर के मोहल्ला चांदेश्वर रोड पर दो, मोहल्ला सौतियाना में एक, शहर के निकटवर्ती गांव ललूपुर में एक कोरोना संक्रमित मिला। पुलिस लाइन के दो पुसिलकर्मी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Corona In Agra: 29 संक्रमित मिले, नए मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद कंटेनमेंट जोन घटे
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्बा करहल में तीन, घिरोर के गांव छोटी कुरावली में एक, कस्बा कुरावली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक महिला सफाई कर्मचारी सहित दो, बेवर के गांव धनकारी में एक, किशनी के गांव नगला गसी में एक और भोगांव में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिले। 

कुल 16 कोरोना संक्रमितों में से दो सिपाहियों और चिकित्साकर्मी को होम क्वारंटीन किया गया है। अन्य सभी को आइसोलेशन वार्ड भोगांव भेजा गया है। संबंधित क्षेत्रों में पहुंची पुलिस ने हॉटस्पॉट एरिया को सील कर दिया है। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया जागरूक 
शहर के मोहल्ला चांदेश्वर रोड, सौतियना में पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक किया। डॉ. अंकित यादव, डॉ. जनक सिंह, डॉ. अनिल यादव, डॉ. राज विक्रम सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की। लोगों को बिना काम के घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी। घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाने की सलाह दी।                  
   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed