फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Mainpuri One Covid Patient Died In Agra Total 698 Infected

Corona In Mainpuri: सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर की मौत, सात सौ के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Sat, 01 Aug 2020 12:25 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 Aug 2020 12:25 AM IST
सार

  •  14 की मौत हो चुकी है
  • 113 का वर्तमान में उपचार चल रहा है

विज्ञापन
Corona In Mainpuri One Covid Patient Died In Agra Total 698 Infected
लोगों को अस्पताल ले जाती स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में कोरोना संक्रमित सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मौतों की संख्या बढ़कर अब 14 हो चुकी है। मैनपुरी में अब तक 113 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। वहीं क्वारंटीन सेंटर में निरीक्षण के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव को खामियां मिलीं। जिसके बाद उन्होंने व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मैनपुरी के भोगांव कस्बे की गिहार कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर की आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में चार और कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- Corona In Firozabad: कोरोना योद्घा हुए संक्रमित, आठ पॉजिटिव मरीज मिले 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 698 हो गई है। कोरोना संक्रमण से अब तक 571 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 14 की मौत हो चुकी है। वहीं 113 का वर्तमान में उपचार चल रहा है।

नाश्ते के चने में निकले कीड़े
क्वारंटीन हाउस के निरीक्षण में मरीजों ने शुक्रवार को विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव से शिकायत की। शिकायत में बताया नाश्ते में दिए गए चने में कीड़े निकले हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सिविल जज अमित मिश्रा ने प्रभारी अधिकारी को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। 

जिला जज तेजप्रताप तिवारी द्वारा तय की गई गाइडलाइन के तहत विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अमित मिश्रा ने क्वारंटीन हाउस का शुक्रवार को निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार अनिल कुमार, चिकित्सा अधिकारी अमित भारती से क्वारंटीन हाउस की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

प्राधिकरण सचिव ने कोरोना संक्रमितों से नाश्ते और भोजन के संबंध में जानकारी ली तो मरीजों ने नाश्ते के चने में कीड़े निकलने की शिकायत की। इस पर प्राधिकरण सचिव ने नाराजगी जताई।

संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार से कहा कि क्वारंटीन हाउस में ड्यूटी कर रहे स्वास्थ्य और सफाईकर्मियों को विशेष सुविधाएं की जाएं। विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय प्रभारी अवनींद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed