फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona In Agra: Five Corona Virus Positive Case Found Today In Agra City

Corona In Agra: आगरा के लिए राहत भरी खबर, घटने लगे कोरोना संक्रमण के मामले

Wed, 27 Jan 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 27 Jan 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Corona In  Agra: Five Corona Virus Positive Case Found Today In Agra City
हॉटस्पॉट एरिया आगरा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कोरोना संक्रमण के मंगलवार को पांच नए मामले सामने आए हैं। अब संक्रमितों की कुल संख्या 10,471 पर पहुंच गई है। अब तक 10,242 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आगरा जनपद में कुल सक्रिय मामले भी घटे हैं।
विज्ञापन


जनपद में अब 58 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। डीएम प्रभु एन सिंह के अनुसार जनपद में रिकवरी रेट 97 प्रतिशत से अधिक है। अब तक कुल 48,2512 सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। वहीं अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 171 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- यूपी बोर्ड ने आगरा के 10 इंटर कॉलेजों को किया डिबार, तय अवधि तक नहीं बनेंगे परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में मिला था कोरोना का मरीज
गौरतलब है कि आगरा में तीन मार्च 2020 को पहली बार कोरोना वायरस के पांच मरीज मिले थे। इस महीने में 12 संक्रमित मरीज मिले। अप्रैल से संक्रमण की दर लगातार बढ़ती गई। सितंबर में संक्रमण चरम पर था। दिसंबर में संक्रमण की दर लगातार कम होती गई। जनवरी 2021 में और कमी आई है। 
 

ये भी पढ़ें-  गणतंत्र दिवस: आगरा पुलिस के चार निरीक्षक, तीन दरोगा और आठ सिपाहियों को डीजी सम्मान

13594 लोगों की हुई स्क्रीनिंग

विगत दिनों स्वास्थ्य विभाग की 46 टीमों ने अछनेरा, ट्रांस यमुना कॉलोनी, बल्केश्वर, कमला नगर और आवास विकास कॉलोनी के 3,344 घरों के 13,594 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और बुखार-खांसी के बारे में पूछा। इसमें छह संदिग्ध मिले। इनका जांच के लिए नमूना लिया गया है। आगरा प्रशासन ने जनता से अपील की है कि सरकार की गाइड लाइन का पालन करें। मास्क लगाकर घर से निकलें और उचित शारीरिक दूरी का पालन करें।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed