फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona curfew new guidelines in agra

नए दिशा-निर्देश : आगरा में दोपहर एक बजे तक ही खुलेंगी किराना, मिठाई, दूध, फल-सब्जी की दुकानें

Wed, 12 May 2021 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 12 May 2021 12:22 AM IST
सार

जिला प्रशासन ने किराना बाजारों को खोलने का अलग-अलग समय खत्म कर दिया है। 17 मई तक जारी कोरोना कर्फ्यू के लिए बाजारों को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
corona curfew new guidelines in agra
कोरोना कर्फ्यू में बंद छत्ता बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मिठाई, किराना, फल, दूध, सब्जी, बेकरी और शराब की दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक ही खुलेंगी। सोमवार रात जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने 17 मई तक जारी कोरोना कर्फ्यू के लिए बाजारों को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आवागमन के लिए टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा को छूट रहेगी। सभी धर्मस्थल व बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

विज्ञापन


जिला प्रशासन ने किराना बाजारों को खोलने का अलग-अलग समय खत्म कर दिया है। पहले फुटकर किराना दुकानों के लिए सुबह 7 से 12 बजे और थोक बाजार के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक समय तय किया था। सोमवार को इसे बदल दिया। अब मंगलवार से 17 मई तक किराना की थोक व फुटकर दुकानें सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक खोली जा सकेंगी। साथ ही मिठाई की दुकानों को भी खोलने की अनुमति होगी। 
विज्ञापन


सब्जी और फल मंडी भी दोपहर एक बजे तक खुलेगी। एक बजे के बाद दुकानें बंद नहीं करने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। दुकानों को खोलते समय भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस तैनात रहेगी। दुकानदारों को उचित दूरी व सैनिटाइजेशन करना अनिवार्य होगा। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने रात 10 बजे कोरोना कर्फ्यू में नई छूट व पाबंदियों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये दुकानें खुलेंगी
- दूध, डेयरी, फल, सब्जी, ब्रेड, बेकरी स्टोर।
- किराना, अनाज, मिठाई, शराब की दुकानें।
- फल एवं सब्जी मंडी और भोजन की सामग्री।

ये रहेंगे प्रतिबंध से पूर्ण मुक्त
- मेडिकल एवं सर्जिकल स्टोर 24 घंटे खुल सकेंगे।
- पैथोलॉजी लैब, क्लीनिक, हॉस्पिटल, एंबुलेंस।
- ई-कॉमर्स गोदाम, कर्मचारी एवं वाहनों को छूट है।
- पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी एवं अखबार प्रतिनिधि।
- औद्योगिक गतिविधियां जारी रहेंगी, उनके कर्मचारी आ जा सकेंगे।
- सरकारी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लागू नहीं होगा।
- सरकारी परिवहन, टैक्सी, ऑटो, ई-रिक्शा को छूट है।
- बीज, खाद व सरकारी राशन की दुकानें खुली रहेंगी।
- दूर संचार सेवाएं, डाक, हार्डवेयर दुकानें मुक्त हैं।
- कोविड जांच व टीकाकरण के लिए जाने वालों को छूट है।
- एयरपोर्ट, रेलवे व बस स्टेशन पर टिकट दिखाकर जा सकेंगे।
- माल वाहक वाहन, कर्मचारी पहचानपत्र दिखाकर जा सकेंगे।
- होम डिलीवरी करने वाली कंपनियों के कर्मी जा सकेंगे।
- कोविड मरीजों के लिए खाना भेजने वाले रेस्त्रांकर्मी प्रतिबंध से मुक्त हैं।
- रोडवेज बसों में मास्क व उचित दूरी के साथ यात्रा कर सकेंगे।
 

इन पर रहेगा 17 तक प्रतिबंध
- सभी तरह के शॉपिंग कांपलेक्स, मॉल और बाजार
- कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान
- सभी धर्मस्थल और सामूहिक गतिविधियां बंद रहेंगी।
- किसी भी तरह के सार्वजनिक, धार्मिक कार्यक्रम पर रोक।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed