फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona,CMO dr anil kumar,corona third wave,kasganj corona,corona sampling

तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए बच्चों की कोरोना जांच के लिए गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

Sat, 17 Jul 2021 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
corona,CMO dr anil kumar,corona third wave,kasganj corona,corona sampling
कासगंज। कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। शासन के निर्देश पर कोरोना की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। दूसरी लहर में सर्वधिक प्रभावित रहे 35 गांव में बच्चों की जांच होगी।
विज्ञापन

शासन से कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए विशेष जांच अभियान शुरू करने के निर्देश मिले है। जांच अभियान के तहत प्रतिदिन 2000 जांच की जाएंगी। यह अभियान 25 जुलाई तक चलेगा। अभियान के दौरान 5 साल से 18 साल तक के बच्चों की जांच को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके साथ ही रेहड़ी, पटरी, रिक्शा चालक, जेल स्टॉप, स्कूल, कालेज स्टाफ आदि के भी सैंपल लिए जाएंगे। इसके लिए जिला के प्रत्येक विकास क्षेत्रों में अलग अलग टीमें लगाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की कार्ययोजना
17 जुलाई- ग्रामीण क्षेत्रों में 5 से 18 साल तक बच्चों की जांच
18 जुलाई- जेल, स्कूल, कॉलेज स्टॉफ, नारी निकेतन, बाल सुधार गृह आदि
19 जुलाई- ग्रामीण क्षेत्रों में 5 से 18 साल तक बच्चों की जांच
20 जुलाई- रिक्शा चालक,ई रिक्शा चालक, टैंपो चालक, बस चालक परिचालक
21 जुलाई- ग्रामीण क्षेत्रों में 5 से 18 साल तक बच्चों की जांच
22 जुलाई-मॉल, स्मॉल मार्कट, किराना स्टोर, भीड वाले बाजा
23 जुलाई- ग्रामीण क्षेत्रों में 5 से 18 साल तक बच्चों की जांच
24 जुलाई- सेलून, नाई, व्यूटीपार्लर, रेस्टोरेंट, ढाबा,
25 जुलाई- ग्रामीण क्षेत्रों में 5 से 18 साल तक बच्चों की जांच होगी
शासन से कोरोना की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश मिले हैं। जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। इस बार बच्चों की विशेष रूप से जांच की जाएगी। जांच के लिए प्रत्येक ब्लॉक में टीमें गठित कर दी गई हैं। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed