फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   corona aweanesh

लॉकडाउन के बीच यात्रियों और गरीबों की मदद को निकले समाजसेवी

Sat, 28 Mar 2020 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
corona aweanesh
28एमएनपी-21-घिरोर में राहगीरों के लिए खाना बनाते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। लॉकडाउन के बीच गरीबों और जनपद से गुजर रहे बाहरी यात्रियों की मदद के लिए समाजसेवियों के हाथ आगे बढ़ने लगे हैं। शनिवार को जिलेभर में समाजसेवियों ने जरूरतमंदों को भोजन और खाद्यान्न पहुंचाया।
विज्ञापन

महानगरों से पैदल सड़कों पर अपने घरों को बच्चों सहित जा रहे लोगों की मदद के लिए समाजसेवी आगे आए हैं। शनिवार को शहर के विभिन्न चौराहों पर यात्रियों को भोजन और पानी के पैकिट वितरित किए गए। आपकी रसोई की तरफ से शहर में 1042 लोगों को भोजन के पैकिट वितरित किए गए। प्रमोद दुबे बाबा ने मोहल्ला नगला कीरत में पहुंचकर गरीबों को भोजन के पैकिट बटवाए। वहीं टीटू भाटिया ने विभिन्न चौराहों पर सुरक्षा घेरे में लगे सुरक्षाबल के जवानों को चाय पिलाई। सिंधिया तिराहा, करहल चौराहा, भांवत चौराहा आदि स्थानों पर पहुंच समाजसेवियों ने पैदल जा रहे यात्रियों को भोजन के पैकिट वितरित किए।
विज्ञापन

दिव्यांगों को उपलब्ध कराएगी खाद्य सामग्री
मैनपुरी। शहर की संस्था सक्षम के पदाधिकारियों की एक बैठक शनिवार को बजरंग पेट्रोल पंप पर आयोजित हुई। इसमें शहर के दिव्यांगों को उनके घर पर ही लॉकडाउन के दौरान खाद्यान्न उपलब्ध कराने केा निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घिरोर में यात्रियों को कराया भोजन
घिरोर। कस्बा निवासी अनिल गुप्ता ने महानगरों से पैदल अपने घरों को जा रहे लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की है। शनिवार को अनिल गुप्ता के साथ शशि गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, गोविंद गुप्ता ने मिलकर राहगीरों, गरीबो तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को खाना पैकेट उपलब्ध कराया।

विधवा के घर पहुंचाया राशन
किशनी। नगर निवासी भूपाली कठेरिया की मौत होने से उनकी पत्नी मजदूरी करके बच्चों का पेट पालती हैं। लॉकडाउन के कारण उसके परिवार के भरण पोषण की दिक्कत हो गई। शनिवार को विनय गुप्ता उर्फ लल्ला उनके घर पर पहुंचे और परिवार को खाद्यान्न उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed