आगरा में टीकाकरण: केवल 16,500 डोज बचीं, अब बुकिंग कराने वालों को ही टीका
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 16,500 डोज में से 10 हजार डोज देहात के लिए तय की गई हैं। पांच ब्लॉकों में 100 बूथों पर इन्हें लगाया जाएगा। बची हुई 6500 डोज शहर के केंद्रों के लिए हैं। इनमें से 3000 डोज 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में टीके की किल्लत है। सोमवार के लिए 16500 डोज ही मिली हैं। ऐसे में तय किया गया है कि स्लॉट बुक कराने वाले 18 से 44 साल के लोगों को ही टीका लगेगा। हालांकि 45 से अधिक उम्र के लोगों को पूर्व के अनुसार मौके पर ही पंजीकरण कर टीका लगाया जाएगा।
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि 16,500 डोज में से 10 हजार डोज देहात के लिए तय की गई हैं। पांच ब्लॉकों में 100 बूथों पर इन्हें लगाया जाएगा। बची हुई 6500 डोज शहर के केंद्रों के लिए हैं। इनमें से 3000 डोज 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए हैं। इनको बूथों पर मौके पर ही पंजीकरण कराते हुए टीका लगेगा। 3500 डोज 18 से 44 साल के लिए तय की हैं। यह उन्हीं लोगों को लगाई जाएगी, जिन्होंने स्लॉट बुक कराए हैं। बिना स्लॉट बुक कराए गए लोगों को टीका फिलहाल नहीं लगेगा। जेपी सभागार और एसएन कॉलेज में कोवाक्सिन कंपनी की डोज लगेगी।
दो घंटे में 3500 ने कराई बुकिंग
टीकाकरण के लिए स्लॉट खुलने के दो घंटे में ही 18 से 44 साल के 3500 लोगों ने बुकिंग करा दी। इस दौरान सर्वर की भी दिक्कत रही।
25 हजार से 12 हजार पर आया टीकाकरण
बीते सोमवार से बिना पंजीकरण के टीकाकरण कराया जा रहा था। इससे रोजाना 25 हजार से अधिक लोगों को टीका लग रहा था। तीन दिन से वैक्सीन की डोज कम होने पर औसतन 12 हजार लोगों को ही टीका लग रहा है।
दो दिन से बूथ से लौट रही हूं
टीका लगवाने के लिए दो दिन से बूथ पर जा रही हूं। वैक्सीन खत्म होने के कारण लग नहीं पा रही। तीसरी लहर से डर लग रहा है, ऐसे में वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। -निशी अग्रवाल, कमला नगर
एक घंटे कतार में खड़ी रही
तीसरी लहर को देखते हुए वैक्सीन लगवाने के लिए दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी बूथ पर गई। भीड़ अधिक थी। करीब एक घंटे कतार में लगी रही लेकिन मेरा नंबर आने तक डोज खत्म हो गई। -शिवानी चौधरी, दयालबाग
टीका ही बचाएगा जान: आगरा में एक दिन में रिकार्ड टीकाकरण, 21,062 को लगी भरोसे की डोज
आगरा: शीतगृह मालिक के इकलौते बेटे की अगवा कर हत्या, आरोपियों ने पीपीई किट में शव जलाया