फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Contractor's feat 18 trees uprooted with a bulldozer ranger covered it up

Agra: ठेकेदार का कारनामा...बुलडोजर से उखाड़े 18 पेड़, रेंजर ने कर डाली लीपापोती

Mon, 24 Mar 2025 09:33 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Mar 2025 09:33 AM IST
सार

आगरा में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर 18 पेड़ फिर से उखाड़ फेंके। ठेकेदार की इस करतूत पर रेंजर ने भी लीपापोती कर डाली। 
 

विज्ञापन
Contractor's feat 18 trees uprooted with a bulldozer ranger covered it up
उखाड़े 18 पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में एक तरफ सुप्रीम कोर्ट पर्यावरण संरक्षण के लिए एक-एक पेड़ की गिनती करवा रहा है। दूसरी तरफ हरे पेड़ों का कत्लेआम नहीं रुक रहा। जिला पंचायत के ठेकेदार ने सड़क चौड़ीकरण के लिए फतेहाबाद स्थित पत्थरकोट से सलेमपुर मार्ग पर 18 पेड़ बुलडोजर से जड़ से उखाड़ दिए। कार्रवाई के बजाय रेंजर पर लीपापोती के आरोप हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: राणा सांगा को लेकर सपा सांसद रामजी सुमन का ऐसा बयान, जिस पर छिड़ा संग्राम...पुतले फूंके; तहरीर दी
विज्ञापन



 
Trending Videos

पत्थरकोट मार्ग से सलेमपुर धनगर तक करीब 850 मीटर लंबी डामर की सड़क का निर्माण व चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। सड़क चौड़ी करने में हरे पेड़ बाधा बन रहे थे तो ठेकेदार ने बुलडोजर से 18 हरे पेड़ उखाड़ दिए। उखाड़े गए पेड़ रास्ते में पड़े हुए हैं। इन पेड़ों की उम्र 5 से 15 साल तक बताई जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर शुक्रवार को वन विभाग के रेंजर विशाल राठौर टीम के साथ मौका-मुआयना के लिए गए थे। आरोप है कि 24 घंटे बाद भी रेंजर ने ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नहीं कराया। ठेकेदार से मिलीभगत के आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ग्रामीणों ने टीटीजेड अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट को शिकायत भेजी है।

ये भी पढ़ें -  रूफ टॉप पर छापा: पुलिस ने ऐसे हाल में पकड़े अमीर घरों के 10 युवक-युवतियां, घरवाले शर्म से हुए पानी-पानी

 
विज्ञापन

वहीं इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया ने कहा कि पेड़ उखाड़ने का मामला मेरे संज्ञान में नही है। जांच कराई जाएगी। ठेकेदार का दोष मिला तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। डीएफओ आदर्श कुमार का कहना है कि ग्राम समाज भूमि पर जिला पंचायत की ओर से कार्य कराया जा रहा है। संबंधित लेखपाल को अवगत कराया गया था। टीटीजेड अथॉरिटी को भी सूचना भेजी जा रही है। संबंधित ठेकेदार पर राजस्व व पंचायत विभाग को कार्रवाई करनी है। पेड़ों की लकड़ी सरपंच के सुपुर्द किया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed