फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction was found going on in the illegal colonies which were demolished ADA secretary's inspection expos

गजब का हाल: जिन अवैध कॉलोनियों के किया ध्वस्त, वहां होता मिला निर्माण; एडीए सचिव के निरीक्षण में खुली पोल

Sat, 14 Dec 2024 09:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 09:55 AM IST
सार

आगरा में जिन अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया, उनका निरीक्षण करने के लिए जब एडीए सचिव पहुंचीं, तो दृश्य देख हैरान रह गईं। यहां पर फिर से निर्माण होता मिला। 
 

विज्ञापन
Construction was found going on in the illegal colonies which were demolished ADA secretary's inspection expos
अवैध कॉलोनियों का सत्यापन करती सचिव श्रद्धा शांडिल्यन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऐसे ध्वस्तीकरण के क्या मायने, जहां ध्वस्त हो चुकी कॉलोनियों में अवैध निर्माण हो रहा हो। जिम्मेदार क्षेत्रीय सुपरवाइजर व अभियंताओं की जवाबदेही तक तय न हो। बृहस्पतिवार को सत्यापन करने पहुंचीं एडीए सचिव को यह नजारा दिखा। वह मंडलायुक्त के निर्देश पर वहां गई थीं। ध्वस्त हो चुकी अवैध कॉलोनियों में धड़ल्ले से निर्माण हो रहा था।
विज्ञापन


शहर में अवैध कॉलोनियों की बाढ़ आ गई है। ध्वस्तीकरण के आंकड़ों में भी झोल है। एडीए की ही एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 साल में 600 से अधिक अवैध कॉलोनियां ध्वस्त की गईं। जबकि दूसरी रिपोर्ट 175 कॉलोनियां ध्वस्त दर्शाती हैं। यह दोनों ही रिपोर्ट मंडलायुक्त के सामने रखी गईं। उनकी नजर भी चूक गई। बार-बार शिकायतें मिलने पर मंडलायुक्त व एडीए अध्यक्ष रितु माहेश्वरी ने ध्वस्त कॉलोनियों का सत्यापन के निर्देश उपाध्यक्ष को दिए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन ताजगंज वार्ड, हिगोट खेड़िया पहुंची। जहां पूर्व में 15 हजार वर्ग गज में विकसित अवैध कॉलोनी गोल्डन हाइट को ध्वस्त किया गया था। मान सिंह, हुकुम सिंह की खसरा संख्या 446 में ध्वस्त हो चुकी इस कॉलोनी में सचिव को दोबारा अवैध निर्माण होता मिला। सचिव के निर्देश पर फिर उसे बुलडोजर से ढहा दिया गया है। लोगों का आरोप है कि एडीए के सुपरवाइजर व अभियंताओं से साठगांठ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed