{"_id":"6a4dff6b91da82a259070f78","slug":"construction-projects-eceive-noc-in-taj-trapezium-zone-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कारोबार को बड़ी राहत: टीटीजेड में 34 बड़ी परियोजनाओं के निर्माण का रास्ता साफ, यूपीपीसीबी से NOC मिलना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबार को बड़ी राहत: टीटीजेड में 34 बड़ी परियोजनाओं के निर्माण का रास्ता साफ, यूपीपीसीबी से NOC मिलना शुरू
Wed, 08 Jul 2026 01:17 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:17 PM IST
सार
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति नहीं मिलने से एडीए ने 4 जुलाई 2025 से 16 अप्रैल 2026 के बीच 34 नक्शों को निरस्त कर दिया था। अब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के क्रम में इन्हें नॉन-इंडस्ट्रियल श्रेणी में मानते हुए टीटीजेड में अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण का कार्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताज ट्रेपेजियम जोन (टीटीजेड) की पाबंदियों में फंसी 34 बड़ी निर्माण परियोजनाओं के निर्माण का रास्ता आखिरकार साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने 21 होटल, छह अस्पताल, चार ग्रुप हाउसिंग सहित अन्य प्रोजेक्ट्स के लिए एनओसी जारी करना शुरू कर दिया है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की इस हरी झंडी से आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) द्वारा निरस्त किए गए 34 प्रोजेक्ट्स के नक्शे पास होने की राह खुल गई है। चार प्रोजेक्ट को एनओसी भी जारी कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और ताज ट्रैपेजियम जोन (टीटीजेड) की पाबंदियों के चलते इन प्रोजेक्ट्स पर पहले संशय की स्थिति बनी हुई थी।
प्रदूषण बोर्ड ने नए उद्योगों पर लगी रोक के कारण इन व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स को एनओसी देने से इनकार कर दिया था। इसके परिणामस्वरूप एडीए ने 4 जुलाई 2025 से 16 अप्रैल 2026 के बीच इन 34 नक्शों को निरस्त कर दिया था। अब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के दिशा-निर्देशों के क्रम में इन्हें नॉन-इंडस्ट्रियल श्रेणी में मानते हुए टीटीजेड में अनुमति प्रदान करने का निर्णय लिया है।

इनके निरस्त प्रोजेक्ट्स फिर होंगे शुरू
- होटल में आसिफ अहमद, शकुन बंसल, योगेंद्र उपाध्याय, सर्व प्रकाश कपूर, उमेश कुमार अग्रवाल, मनीष बंसल, लक्ष्मी नारायण इंफ्रा (प्रमोद कुमार), राम शुभांकर शर्मा, नीरज जैन, अतुल होटल, मलिका कपूर व अन्य।
- नर्सिंग होम/मैटरनिटी होम में डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, विमलेश बंसल, मोनिका अग्रवाल, वात्सल्य आरोग्य धाम चैरिटेबल ट्रस्ट, अशोक कुमार जालान, अजय कुमार गुप्ता।
- ग्रुप हाउसिंग में शांति वेंचर्स बृजेश बंसल, डीआर इंफ्रा, आरएसडी बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड, खुश इंफ्रास्टेट।
- अन्य प्रमुख प्रोजेक्ट में एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड शॉपिंग सेंटर, सीएफआई चर्च टेक्निकल इंस्टीट्यूट, सादिक हुसैन मल्टीप्लेक्स और महाराजा अग्रसेन सेवा समिति का इंटर कॉलेज आदि।
होटल, हॉस्पिटल को मिलेगी एनओसी
होटल, हॉस्पिटल और इंफ्रा प्रोजेक्ट उद्योग की श्रेणी में नहीं आते। टीटीजेड बैठक में सहमति बन गई है। अब इन प्रोजेक्ट्स के लिए एनओसी मिलेगी। अब तक चार प्रोजेक्ट को एनओसी जारी की गई है। - अमित मिश्रा, क्षेत्रीय अधिकारी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
नक्शे पास करने में अड़चन दूर
नक्शे पास करने में प्रदूषण बोर्ड की एनओसी नहीं मिलने से अड़चन आ रही थी। नक्शे निरस्त किए थे। अब टीटीजेड में एनओसी और नक्शे पास करने की अड़चन दूर हो गई है। - एम अरूनमोली, उपाध्यक्ष, आगरा विकास प्राधिकरण।