फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Constable accused of raping a girl from Etah sent to jail

Agra News: एटा की युवती से दुष्कर्म के आरोपी सिपाही को भेजा जेल

Sun, 19 Oct 2025 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
Constable accused of raping a girl from Etah sent to jail
मैनपुरी। नशीला पदार्थ पिला कर एटा की रहने वाली युवती से दुष्कर्म करने वाले कोतवाली क्षेत्र की गणेश बुर्ज चौकी पर तैनात सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पीड़िता ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। आरोपी के जेल जाने के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। जनपद एटा की रहने वाली एक युवती ने कोतवाली क्षेत्र की गणेश बुर्ज चौकी पर तैनात आरक्षी धीरज त्यागी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। बताया कि 15 अप्रैल 2023 को उसकी सगाई आरक्षी धीरज निवासी गांव बीहटा थाना कोतवाली श्याना बुलंदशहर के साथ हुई थी। उसके बीच फोन पर बातचीत होने लगी और 9 अगस्त 2025 को धीरज ने उसे मैनपुरी बुलाया। यहां नशीला पदार्थ पिलाने के बाद आश्रम रोड स्थित एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। उसका आपत्तिजनक वीडियो बना कर ब्लैकमेल कर रहा था। वहीं मुकदमे में समझौते में दबाव बना रहा था। कोतवाली पुलिस ने आरक्षी के खिलाफ केस दर्ज किया। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेजा गया है। पुलिस विवेचना कर रही है, जल्द ही मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट पेश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed