फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Connections of 15 defaulters disconnected in checking campaign

Agra News: चेकिंग अभियान में 15 बकाएदारों के काटे गए कनेक्शन

Sun, 15 Oct 2023 12:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 15 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Connections of 15 defaulters disconnected in checking campaign
अमांपुर। कस्बे में विद्युत निगम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 15 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। वहीं बकाएदारों से शीघ्र बिल जमा कराए जाने की अपील की गई।एसडीओ निर्मल वर्मा एवं जेई सुबोध चौहान के नेतृत्व में निगम की टीम ने चेकिंग एवं बकाया वसूली अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 15 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन भी काटे गए। बिल भुगतान करने वाले कनेक्शन धारकों को मौके पर ही रसीद उपलब्ध कराई गई। इस दौरान टीम ने 60 हजार रुपये की राजस्व वसूली की। अभियान कस्बा के ददवारा, सहावर रोड, एटा रोड, कालेज रोड, राजीव नगर क्षेत्र में चलाया गया। अवर अभियंता ने कहा कि जिन उपभोक्ता पर बिजली बिल काफी समय से बकाया है। उनको जमा न कर पाने की स्थिति में उनके बिजली कनेक्शन को डिस्कनेक्ट कर दिया जाएगा। असुविधा के लिए सभी बकाएदार अपना बिल शीघ्र जमाकर रसीद प्राप्त कर लें। चेकिंग के दौरान टीम में विनोद वर्मा, आशू यादव, सर्वेश कुमार, नाजिम, प्रेमपाल सहित अन्य विद्युत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed