फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress workers warned of gherao if the road is not constructed.

Agra News: सड़क नहीं बनने पर कांग्रेसियों ने दी घेराव की चेतावनी

Mon, 02 Feb 2026 10:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Congress workers warned of gherao if the road is not constructed.
सड़क निर्माण के लिए उन्देरा में किसानों के साथ बैठक करते कांग्रेसी नेता फोटो स्वयं
फतेहपुर सीकरी। ग्राम उंदेरा के देवी मंदिर से ग्राम देवनारी में सड़क निर्माण करीब 20 वर्ष से अधूरा पड़ा है। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिकरवार मौके पर पहुंचे और अधूरी पड़ी सड़क पर गुस्सा जताया। चेताया कि जल्द सड़क निर्माण नहीं किया गया तो पार्टी कार्यकर्ता ग्रामीणों के साथ एसडीएम का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि उंदेरा न्याय पंचायत मुख्यालय होने के कारण 10 गांव के किसानों के लिए खाद बीज वितरण के लिए सहकारी समिति का गोदाम संचालित है। सड़क नहीं बनने से अन्य ग्रामों के किसानों को कई किलोमीटर का चक्कर काटकर यहां आना पड़ता है। ग्रामीण प्रेम सिंह, दलबीर सिंह, चंद्रवीर सिंह, महेश शर्मा, दिनेश शर्मा ने बताया कि करीब 20 साल पहले सड़क पर मिट्टी डाली गई थी, लेकिन अब तक पक्की नहीं की गई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ मुकेश डांगुर ने भी सड़क नहीं बनने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed